यूपी के गौरीगंज स्थित इस मंदिर में एक साथ होते हैं द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, यहां पंचमुखी रूप में विराजमान हैं भोलेनाथ 

Famous Temple: भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों का सबसे अधिक महत्व है. ये देश के अलग-अलग हिस्सों में हैं, लेकिन उत्तरप्रदेश में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां इन 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन एक साथ हो जाता है. यहां पर भगवान शिव की पंचमुखी प्रतिमा स्थापित है. 

social media
India Daily Live

Famous Temple: भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों को बेहद खास माना जाता है. इनके दर्शन करने वाला व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त करता है. मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इन ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर लेता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. भारत में यह सारे ज्योतिर्लिंगों अलग-अलग जगहों पर स्थित हैं. वहीं, उत्तरप्रदेश में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां पर ये 12 ज्योतिर्लिंग एक साथ स्थित हैं. यहां पर आप सभी ज्योतिर्लिंगों के साथ में दर्शन कर सकते हैं. 

सावन माह की नाग पंचमी के दिन इस मंदिर में खास  पूजन होता है. यहां पर हर दिन आपको भक्तों की भीड़ देखने को मिलेगी. वहीं, सावन में यहां पर लाखों की संख्या में भक्त दर्शन को आते हैं. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज तहसील के भवनशाहपुर गांव में स्थित है. इस मंदिर में 108 शिवलिंग, 12 ज्योतिर्लिंग और भगवान शिव की पंचमुखी प्रतिमा स्थापित है. मान्यता है कि यहां दर्शन करने से अकाल मृत्यु नहीं होती है. 

नाग पंचमी के दिन होता है विशेष पूजन

इस मंदिर में नागपंचमी के विशेष पूजन होता है.मंदिर के पुजारी के अनुसार पूरे देश में यह एक ऐसा मंदिर है, जहां 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एक साथ होते हैं. यहां पर भक्त भगवान शिव के अलग-अलग स्वरूपों का दर्शन करते हैं. मान्यता है कि नागवंश की रक्षा के लिए यहां पर नागपंचमी के दिन पूजन किया जाता है. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.