Vastu Tips : झाड़ू के साथ भूलकर भी न करें ये गलतियां, होती है धन हानि और घर पर आती हैं विपत्तियां

Vastu Tips : घर को साफ करने के लिए काम में आने वाली झाड़ू का लक्ष्मी माना जाता है. इस कारण झाड़ू का अनादर लक्ष्मी का अनादर होता है. वास्तु शास्त्र में झाड़ू को लेकर कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं. जिनकी अनदेखी आपके जीवन में विपत्तियों का सैलाब ला सकती है. इसके साथ ही आपको कंगाल भी बना सकती है.

pexels
India Daily Live

Vastu Tips : झाड़ू को  घर की लक्ष्मी माना जाता है. इस कारण इसे छुपाकर रखा जाता है. अधिकतर लोग झाड़ू को रखने का सही तरीका नहीं जानते हैं, इस कारण उनको धन हानि का सामना करना पड़ता है. झाड़ू घर की गंदगी और दरिद्रता को बाहर करती है. माना जाता है कि झाड़ू का अनादर करने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं और ऐसे घर में हमेशा आर्थिक समस्या का अंबार लगा रहता है. 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिन के चार पहर में ही झाड़ू लगानी चाहिए. झाड़ू को कभी भी सूरज डूबने के बाद यूज नहीं करना चाहिए. ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है. झाड़ू आपके घर से वास्तु दोष को दूर करने में अहम भूमिका निभाती है. वहीं, अगर आप झाड़ू को सही दिशा और दशा में नहीं रखते हैं तो यह आपकी लाइफ में वास्तु दोष का कारण भी बनती है. इसके साथ ही झाड़ू का अनादर आपके स्वास्थ्य, परिवार, धन और रिलेशनशिप्स में भी समस्या उत्पन्न करता है. इस कारण आपको झाड़ू को काफी संभालकर और सबकी नजरों से बचाकर रखना चाहिए. 

माता लक्ष्मी ने बैकुंठ में लगाई थी झाड़ू

जब माता लक्ष्मी बैकुंठ पहुंची थीं तो उन्होंने वहां पर झाड़ू लगाकर सफाई की थी. इस कारण झाड़ू को माता लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है. इसके साथ ही इसको संभालकर रखने से धन में वृद्धि होती है. 

छिपाकर रखें झाड़ू

आपको अपने घर पर झाड़ू को सभी की नजरों से छिपाकर रखना चाहिए. इसके साथ ही झाड़ू को कभी भी उल्टी, या खड़ा करके नहीं रखना चाहिए. इससे धन की हानि होती है. इस कारण झाड़ू को लोगों की नजरों से बचाकर और नीचे लिटाकर रखना चाहिए. 

इस दिशा में रखना है अशुभ

झाड़ू को कभी भी छत आदि पर नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करने से आपके पैसे चोरी हो सकती है. झाड़ू को हमेशा घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखना चाहिए. इसके अलावा किसी भी अन्य दिशा में नहीं रखना चाहिए. 

रात के समय यहां रखें झाड़ू

रात के समय आपको झाड़ू को कभी भी घर के मेन गेट के पास रखनी चाहिए. इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है. दिन के ढलने के बाद झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए. इसके साथ ही कभी भी डाइनिंग रूम में झाड़ू को नहीं रखना चाहिए. डाइनिंग रूम में झाड़ू रखने से घर के फैमिली मेंबर्स की हेल्थ पर खराब असर पड़ता है. 

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • मंगलवार और शनिवार को झाड़ू खरीदना शुभ होता है. 
  • रसोई घर में कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए. 
  • झाड़ू पर भूलकर भी नहीं मारें पैर
  • सूर्यास्त के बाद कभी भी घर पर झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.