Yearly Horoscope 2024 : जानें वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है नया साल 2024?
राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ है. इस राशि का प्रतीक/चिह्न बैल है. इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. जिन लोगों का नाम ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से आरंभ होता है, उनकी राशि वृषभ होती है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि वृषभ राशि वालों के लिए साल 2024 कैसा रहने वाला है.
ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से राशिफल का आंकलन किया जाता है. आपके लिए नया साल कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप अपने राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि वृषभ राशि वालों के लिए साल 2024 कैसा रहने वाला है.
वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Taurus yearly horoscope 2024)
राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ है. इस राशि का प्रतीक/चिह्न बैल है. इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. जिन लोगों का नाम ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से आरंभ होता है, उनकी राशि वृषभ होती है.
करियर राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा दैनिक जीवन में भागदौड़ एवं विशेषता बनी रहेगी. नौकरी पैसा वालों का दायित्व बढ़ेगा. व्यापारियों को कारोबार में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है. समाज में उच्च पद पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ेगा. वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति द्वादश भाव में बने रहकर खर्चों में बढ़ोतरी करेंगे, लेकिन आप धर्म कर्म और अच्छे कार्यों में भी लगे रहेंगे. इसी के साथ 1 मई के बाद देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में आ जाएंगे तब इन समस्याओं में कमी आयेगी. आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों से सफलता प्राप्त होगी. वहीं, मकान आदि संपत्ति खरीदने की भी योजना बनेगी.
स्वास्थ्य राशिफल
व्यायाम में रुचि रखने से स्वास्थ्य उत्तम होगा. हृदय से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. इस कारण आपको सतर्क रहना होगा.आकस्मिक रूप से पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
दांपत्य राशिफल
प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, प्रेमी के संग आपके संबंध मधुर होंगे. दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत उथल-पुथल मच सकती है इसलिए आपको एक दूसरे के साथ तालमेल मिलकर चलना होगा. पुत्र द्वारा भी कष्ट प्राप्त हो सकता है. दांपत्य जीवन को अच्छा बनाए रखने के लिए चने की दाल तथा केले का दान करना आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.