menu-icon
India Daily

Numerology Predictions for 29 December 2023 : अपने जन्म की तारीख से जानें आपके लिए कैसा रहेगा 29 दिसंबर का दिन शुक्रवार

Numerology Predictions for 29 December 2023 : आपके जन्म की तारीख आपके बारे में बहुत कुछ बता सकती है. इस जन्म की तारीख से आप जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. आइए आचार्य डॉ. विक्रमादित्य से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.

Mohit Tiwari
Edited By: Mohit Tiwari
Numerology Predictions for 29 December 2023 : अपने जन्म की तारीख से जानें आपके लिए कैसा रहेगा 29 दिसंबर का दिन शुक्रवार
Courtesy: freepik

हाइलाइट्स

  • मछलियों को दाना खिलाएं मूलांक 4 के लोग
  • लाल फल का सेवन करें मूलांक 6 के लोग

Numerology Predictions for 29 December 2023 : आपके जन्म की तारीख काफी स्पेशल होती है. इससे आप आने वाले भविष्य के बारे में अनुमान लगा सकते हैं. आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप अपने जन्म की तारीख से अनुमान लगा सकते हैं. आपके जन्मदिन की तारीख आपके बारे में बहुत कुछ बताती है. आपकी जन्म की तारीख से आप अपना मूलांक निकाल सकते हैं. आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में आप अंकज्योतिष के माध्यम से जान सकते हैं. आइए आचार्य डॉ. विक्रमादित्य से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. 

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19,  28 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)

आज भाग्य आपका साथ देगा. दोस्तों के साथ उत्सव मनाएं. लोग आपसे जुड़ना चाहते हैं. आपकी इच्छाएं पूरी होंगी. चोरी या दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधान रहें.

उपाय - आज किसी मंदिर में गुप्त दान करें.

मूलांक 2  (महीने की 2, 11, 20,29 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)

आज के दिन माता-पिता और भाइयों के लिए भी समय निकालें. आज अपने दोस्तों के साथ अच्छा का समय बिताएंगे. आपके पुराने  प्रतिस्पर्धी भी आपकी सहायता के लिए आगे आ सकते हैं.

उपाय -  शिवजी को गन्ने का रस अर्पित करें.

मूलांक 3  (महीने की  3, 12, 21 या 30 को जन्म लेने वाले लोग)

दोस्त केवल आपको आगे ही नहीं बढ़ाएंगे बल्कि आपके कौशल और क्षमता को भी निखारेंगे. आप अपने आलोचकों का अच्छे से सामना करेंगे. आपके नेतृत्व कौशल की प्रशंसा होगी.

उपाय-  घर के देवस्थान में घी का दीपक प्रज्ज्वलित करें.

मूलांक 4  (महीने की  4, 13, 22, 31 को जन्म लेने वाले लोग)

आपको अपने प्रयासों का पुरस्कार मिलेगा. परिवार संबंधी समस्याओं जैसे मतभेद या स्वास्थ्य में गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है. दूसरे लोग आपको सलाह दे सकते हैं या मांग भी सकते हैं.

उपाय - मछलियों को दाना खिलाएं.

मूलांक 5  (महीने की  5, 14, 23 को जन्म लेने वाले लोग)

अपने काम से प्राप्त प्रतिष्ठा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी. अपने भविष्य के लिए पहले से बनाई गई योजना आपको आने वाले समय में फायदा दिलाएगी. प्रसिद्धि, धन और महिमा की प्राप्ति होगी.

उपाय - गाय को हरी घास खिलाएं.

मूलांक 6  (महीने की  6, 15, 24 को जन्म लेने वाले लोग)

 पिता या उनकी समान कोई जो आपके जीवन में विशेष स्थान रखते हैं, उन्हें सम्मान दें. आज आप किसी की मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. सकारात्मक चिंतन से आत्मविश्वास बढ़ेगा.

उपाय- लाल फल का सेवन करें.

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25  को जन्म लेने वाले लोग)

यह आपके करियर में बदलाव के पल हो सकते हैं. सलाहकार या अध्यापक की सलाह लें. हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए आज आप पूरी तरह से तैयार रहें.  परिवार की ओर से कुछ समस्याएं आ सकती हैं .

उपाय-  तीन सफेद अनाजों का दान करें.

मूलांक 8 (महीने की  8, 17, 26  को जन्म लेने वाले लोग)

आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं. इन चिंताओं को रहस्य न रखें. दूसरे लोग समाधान खोजने और उपयोगी जानकारी पाने में आपकी मदद कर करेंगे. जोखिम भरे और अंतरंग रिश्ते आपके लिए गलत साबित होंगे.

उपाय-  कुलदेवी या देवता की पूजा करें.

मूलांक 9  (महीने की  9, 18, 27 को जन्म लेने वाले लोग)

खुशियां आपके पास आ रही हैं और अब आप कई गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं. नए संबंधों के बनने के योग हैं. नए सिरे से जीवन को देखें और जल्द ही आप अपने जीवन में बदलाव पाएंगे.

उपाय - आज इत्र जरूर लगाएं.

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.