जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को किस रंग के पहनाएं वस्त्र? जानें अपने मूलांक के अनुसार शुभ रंग

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को मूलांक के अनुसार वस्त्र पहनाने की ज्योतिषीय परंपरा बताई गई है. जन्माष्टमी पर सबसे महत्वपूर्ण श्रद्धा और भक्ति को माना जाता है.

Pinterest
Km Jaya

नई दिल्ली: जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को नए वस्त्र पहनाने की खास परंपरा है. ज्योतिष में मान्यता है कि अगर भक्त अपने मूलांक के अनुसार भगवान कृष्ण को वस्त्र पहनाते हैं तो इससे ग्रहों से जुड़ी परेशानियां शांत हो सकती हैं और भगवान की कृपा प्राप्त हो सकती है. इस बार वैदिक पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर को मनाया जाएगा.

मूलांक निकालने के लिए जन्म की तारीख को देखा जाता है. उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति का जन्म 19 तारीख को हुआ है तो 1+9=10 और फिर 1+0=1, इसलिए उसका मूलांक 1 होगा.

मूलांक 1 वालों के लिए पीला या लाल रंग

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 माना जाता है. ऐसे लोग जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को पीले या लाल रंग के वस्त्र पहना सकते हैं.


मूलांक 2 वालों के लिए सफेद रंग

2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 2 होता है. इनके लिए सफेद रंग शुभ और शांतिदायक माना जाता है. ऐसे में लड्डू गोपाल को सफेद वस्त्र पहनाना शुभ माना जाता है.

मूलांक 3 के लिए पीला और सुनहरा

3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. इस मूलांक के लिए पीला और सुनहरा रंग तरक्की से जुड़ा माना जाता है. ऐसे जातक कान्हा को पीले या सुनहरे रंग के वस्त्र पहना सकते हैं.

मूलांक 4 के लिए चमकीला सफेद

4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 4 होता है. इनके लिए चमकीला सफेद रंग शुभ माना जाता है. जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को इस रंग के वस्त्र पहनाए जा सकते हैं.

मूलांक 5 के लिए हरा रंग

5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. ज्योतिष में बुध ग्रह से हरे रंग का संबंध माना जाता है. इसलिए मूलांक 5 वालों के लिए लड्डू गोपाल को हरे रंग के वस्त्र पहनाना शुभ माना जाता है.

मूलांक 6 के लिए सफेद, गुलाबी और क्रीम

6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. इनके लिए सफेद, गुलाबी और क्रीम रंग शुभ माने जाते हैं. जन्माष्टमी पर इन रंगों में से किसी रंग के वस्त्र कान्हा को पहना सकते हैं.

मूलांक 7 के लिए सफेद या हरा

7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 7 होता है. ऐसे लोगों के लिए सफेद और हरे रंग के वस्त्र शुभ माने जाते हैं. जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को इन रंगों के कपड़े पहनाए जा सकते हैं.

मूलांक 8 के लिए भूरा या जामुनी

8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. इनके लिए गहरा भूरा और जामुनी रंग भाग्यशाली माना जाता है. ऐसे में लड्डू गोपाल को इन रंगों के वस्त्र पहनाना शुभ माना जाता है.

मूलांक 9 वालों के लिए लाल रंग

9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. ज्योतिष में मूलांक 9 के लिए लाल रंग शुभ माना जाता है. इसलिए ऐसे जातक जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लाल रंग के वस्त्र पहना सकते हैं.

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ये रंग शुभ माने जाते हैं. हालांकि, इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. जन्माष्टमी पर सबसे महत्वपूर्ण श्रद्धा और भक्ति को माना जाता है.