बेरोजगार और तनाव या चिंता से मिलेगी मुक्ति! बस हनुमान जयंती पर कर लें सिंदूर का ये छोटा सा उपाय
धार्मिक कथाओं के अनुसार हनुमान जी ने भगवान श्रीराम के प्रति अपनी अटूट भक्ति दिखाने के लिए पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया था. तभी से सिंदूर उन्हें अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. हनुमान जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, साफ-सुथरे कपड़े पहनें और हनुमान जी के मंदिर जाएं या घर पर ही पूजा स्थल सजाएं.
हनुमान जयंती का पर्व भगवान हनुमान की भक्ति और शक्ति का प्रतीक है. इस बार यह शुभ अवसर 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा. चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जी के जन्मोत्सव पर श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़े फल देते हैं. इनमें सिंदूर से जुड़ा सरल उपाय बहुत लोकप्रिय है, जो जीवन की बाधाओं को दूर करने और सौभाग्य बढ़ाने में मदद करता है.
बस हनुमान जयंती पर कर लें सिंदूर का ये छोटा सा उपाय
धार्मिक कथाओं के अनुसार हनुमान जी ने भगवान श्रीराम के प्रति अपनी अटूट भक्ति दिखाने के लिए पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया था. तभी से सिंदूर उन्हें अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. हनुमान जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, साफ-सुथरे कपड़े पहनें और हनुमान जी के मंदिर जाएं या घर पर ही पूजा स्थल सजाएं.
इस मंत्र का करें जाप
एक आसान उपाय यह है कि चमेली के तेल में थोड़ा सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को चढ़ाएं. इसके साथ 'ॐ हनुमते नमः' मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें. ऐसा करने से सभी प्रकार के संकट और परेशानियां दूर होती हैं. पूजा समाप्त होने के बाद थोड़ा सा सिंदूर अपने माथे पर तिलक लगाएं. इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है और व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है.
किसी काम में बार-बार बाधाएं आने पर करें ये काम
घरेलू कलह दूर करने के लिए भी सिंदूर का उपयोग किया जा सकता है. सिंदूर में थोड़ा तेल मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिह्न बनाएं. इस उपाय को लगातार 40 दिनों तक दोहराने से घर में सकारात्मक वातावरण बनता है और परिवार में सुख-शांति छा जाती है. अगर किसी काम में बार-बार बाधाएं आ रही हों तो हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की मूर्ति के दाहिने कंधे वाले स्थान से सिंदूर लेकर तिलक लगाएं.
भक्तों का मानना है कि बजरंगबली की कृपा से बिगड़े काम भी जल्दी बनने लगते हैं. इस दिन गुड़, चना या लाल कपड़ा दान करना भी शुभ फल देता है. हनुमान जी की पूजा में भक्ति सबसे महत्वपूर्ण है. कोई भी छोटा उपाय अगर पूरे विश्वास और शुद्ध मन से किया जाए तो वह बड़ा परिणाम दे सकता है. हनुमान जयंती पर सिंदूर का यह सरल उपाय न सिर्फ संकटों से मुक्ति दिलाता है बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी भर देता है.