मेष से मीन तक जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी
ग्रहों की चाल के अनुसार आज कई राशियों के लिए धन, व्यापार और प्रेम के मामलों में अच्छे संकेत हैं, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, निवेश और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस समय मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में और सूर्य, बुध व केतु सिंह राशि में स्थित हैं. शुक्र कन्या राशि में चल रहे हैं, जबकि राहु कुंभ राशि में हैं. शनि और चंद्रमा का संयोग बना हुआ है और चंद्रमा रेवती नक्षत्र में हैं. ज्योतिष में रेवती को बुध का नक्षत्र माना जाता है. इस स्थिति का अलग-अलग राशियों पर अलग प्रभाव देखने को मिल सकता है.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के खर्च बढ सकते हैं. कारोबार और जीवनसाथी को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है, हालांकि जरूरी नहीं कि चिंता की वजह वास्तव में उतनी गंभीर हो. सिरदर्द, आंखों और नसों से जुडी परेशानी हो सकती है.
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. यात्रा के योग बनेंगे और शुभ समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा.
Also Read
मिथुन
मिथुन राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाए रखने की सलाह है. कारोबार रुक-रुककर आगे बढेगा. सीने से जुडी परेशानी हो सकती है, लेकिन प्रेम और संतान के मामले अच्छे रहेंगे.
कर्क
कर्क राशि वालों को अपमान का भय परेशान कर सकता है. स्वास्थ्य में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं. प्रेम संबंधों में दूरी और संतान को लेकर चिंता रह सकती है. कारोबार अच्छा रहेगा.
सिंह
सिंह राशि वालों को आज विशेष सावधानी रखनी चाहिए. चोट लगने की आशंका है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं और किसी तरह का जोखिम न लें. कारोबार के लिए समय अच्छा है और निवेश के लिहाज से भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं.
कन्या
कन्या राशि के जातक आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे. प्रेम संबंधों में नजदीकी बढेगी और जीवनसाथी के साथ प्रेम मजबूत होगा. पेट से जुडी परेशानी हो सकती है. नौकरी और कार्यक्षेत्र की स्थिति अच्छी रहेगी.
तुला
तुला राशि वालों का स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है. छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी. विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन अपनी बुद्धि से परिस्थितियों को संभाल लेंगे. गूढ ज्ञान की ओर रुचि बढेगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा.
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा. प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन सकती है. विद्यार्थियों को असमंजस का सामना करना पड सकता है.
धनु
धनु राशि वालों को भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी फिलहाल टालने की सलाह है. घर में नकारात्मकता महसूस हो सकती है और सीने से जुडी परेशानी संभव है.
मकर
मकर राशि वालों का कारोबार मजबूत होगा और अपनों का सहयोग मिलेगा. नाक, कान और गले से जुडी परेशानी हो सकती है. कारोबार में नकारात्मकता फैलाने वाले लोगों से सावधान रहें.
कुंभ
कुंभ राशि वालों की आय में वृद्धि के संकेत हैं और परिवार में भी बढोतरी हो सकती है. हालांकि निवेश में नुकसान का खतरा है. ज्यादा बोलने से विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें.
मीन
मीन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की भावनाएं प्रभावी रहेंगी. प्रेम और संतान को लेकर मन में उतार-चढाव रह सकता है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, जबकि व्यापार के लिए समय अच्छा है.