menu-icon
India Daily

Daily Horoscope 26 December 2023 : 26 दिसंबर के राशिफल से जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार

Daily Horoscope 26 December 2023 : ग्रहों की चाल के माध्यम राशिफल का आंकलन किया जाता है. आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप अपने राशिफल से जाने सकते हैं. आइए आचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.

Mohit Tiwari
Edited By: Mohit Tiwari
Daily Horoscope 26 December 2023 : 26 दिसंबर के राशिफल से जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार

हाइलाइट्स

  • आज अपनी वाणी पर संयम रखें मेष राशि के लोग
  • वाहन चलाते समय सावधानी बरतें सिंह राशि के जातक

Daily Horoscope : ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से राशिफल का आंकलन किया जाता है. आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप अपने राशिफल से जान सकते हैं. राशिफल से भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. 

मेष राशि (Aries Horoscope)

आपको लोगों द्वारा मान-सम्मान मिलेगा. आपकी तारीफ भी होगी. कार्य में सफलता मिलेगी. आप मेहनत पर ध्यान दें, भाग्य के भरोसे न बैठें. विवादों से दूर रहें. सेहत का ख्याल रखें. विवादों से दूरी बनाएं रखें. अपनी वाणी पर संयम रखें. 

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पडे़गी. अपनी सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं. दफ्तर में सम्मान और आपके काम की सराहना होगी.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज के दिन आप को कामकाज और कार्य क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का मौका मिलेगा. आज आपको अपने घर में किसी न किसी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बढ़ेगी.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज के दिन आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. आज के दिन शिक्षा के क्षेत्र में मन लगेगा. आज आपको अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निर्वाह करने में मदद मिलेगी. आपको मामा की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी . 

सिंह राशि (Leo Horoscope)

धन लाभ मिलेगा. आपकी सेहत ठीक रहेगी. शत्रु पक्ष से सावधान रहें. कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी . पिता से आर्थिक लाभ मिलेगा. शत्रुपक्ष से सावधान रहें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. सेहत ठीक रहेगी.

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

महिला मित्र से सहयोग मिलेगा. आज वाणी पर संयम रखें. नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है और पैसों का आगमन सुचारू रूप से रहेगा. आय के कुछ नए स्रोत भी बनेंगे, लेकिन जोखिम भरे मामलों में निवेश करने से बचना होगा. लेन-देन में सावधानी बरतें. 

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज कामकाज में मुनाफे की संभावना है. नौकरी-पैसे के हर काम में आपको सफलता मिलेगी. समय अनुकूल है और नौकरी बदल सकते हैं. काम के सिलसिले में दूर की यात्रा का योग बन रहा है. व्यापार और काम के सिलसिले में की गई यात्रा से अप्रत्याशित लाभ होगा. 

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज के दिन आपको व्यापर में शानदार लाभ प्राप्त होगा. जमीन-जायदाद खरीदने के लिए समय अनुकूल है. विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी देखने को मिलेगी. पढ़ाई में कोई न कोई बाधाएं आती ही रहेंगी.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज के दिन जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है. बच्चे परेशान हो सकते हैं. आपकी सेहत भी कमजोर रह सकती है. आपको जोड़ों में दर्द, अपच के कारण दिक्कत होने की संभावना है. वाहन चलाते वक्त सावधान रहें. घर पर धार्मिक कार्यों का भी आयोजन होगा और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

पदोन्नति की प्रबल संभावनाएं नजर आ रही हैं. आगे बढ़ने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे. बिजनेस में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. खर्चों में भी वृद्धि होगी. किसी भी नए कारोबार में पैसा लगाने में हड़बड़ी न करें.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज पढ़ाई में आपका मन लगेगा. कड़ी मेहनत की बदौलत अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन आपकी एकाग्रता में कमी आएगी. चित्रकला और मीडिया प्रबंधन से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतर सफलता मिलेगी.

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज आपको मां की सेहत का ख्याल रखना होगा. उच्च रक्तचाप की समस्या भी हो सकती हैं या फिर जोड़ों में दर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है. अध्यात्म की ओर आपका रूझान होगा. कामकाज को लेकर आज का दिन उत्तम है.

आज का उपाय

यदि आप ज्यादातर बीमार रहते हैं तो आप अपने घर के हर शयनकक्ष में कपूर जलाएं इसको जलाने से रोग-दोष नष्ट होते हैं.

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.