Daily Horoscope : सिंह और कन्या समेत इन 6 राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहेगा चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन
Aaj Ka Rashifal 11 April 2024 : ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से आने वाले भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है.इसी कारण ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से राशिफल का आकलन किया जाता है. आइए राशिफल से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Rashifal 11 April 2024 : आज नवरात्रि का तीसरा दिन है, आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. इस दिन ग्रे कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए. मां के इस रूप को दूध, मेवे की खीर या दूध से निर्मित मिठाइयां अर्पित करना शुभ रहेगा, इससे जीवन आंनदमयी बनता है और माता की कृपा प्राप्त होती है.
यह शक्ति माता का शिवदूती स्वरूप है. इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसलिए इन्हे चंद्रघंटा देवी कहा जाता है. असुरों के साथ युद्ध में मां चंद्रघंटा ने घंटे की टंकार से असुरों का नाश किया था. आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे. इसके साथ ही गुरु भी मेष राशि में मौजूद हैं.
बुध वक्री चाल चल रहे हैं. इसके साथ बुध अस्त भी हैं और मीन राशि में विराजमान हो गए हैं. केतु ग्रह कन्या राशि में और मंगल व शनि कुंभ राशि में हैं. इसके साथ ही राहु और सूर्य, शुक्र इस समय पर मीन राशि में विराजमान हैं. आइए इन ग्रहों की चाल से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
मेष राशि
आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते हैं कि आप आगे बढ़ें, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें. भीतरघात वालों से सावधान रहें. कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है. आर्थिक मामले सुलझेंगे.
वृषभ राशि
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. स्वयं को गंभीर रखें. आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है. व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें.
मिथुन राशि
रुके कार्यों में गति आयेगी. स्वयं को अकेला महसूस करेंगे. न्यायालय में लंबित फैसला आप के पक्ष में हो सकता है. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा.समय अनुकूल है.
कर्क राशि
किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नौकरी में बदलाव के योग हैं. तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे. दांतों में विकार की संभावना है. मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा.
सिंह राशि
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है. आपके कार्य की प्रशंसा होगी. अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. विवाह योग्य लोगों के लिए समय उपयुक्त है. कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी.
कन्या राशि
आय के नए स्रोत स्थापित होंगे. भाग्य का साथ और इष्ट के आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे. नए शत्रु उभर सकते हैं. पारिवारिक खर्च बढ़ेगा. कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आप का विरोध कर सकते हैं.
तुला राशि
अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं. कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे. पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं. जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है. वाहन सुख संभव है.
वृश्चिक राशि
पराक्रम में वृद्दि होगी. कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा. रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है. विरोधी परास्त होंगे. परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है. प्रेम प्रकट करने का उचित समय है.
धनु राशि
समय रहते अपने मन की बात कह दें. यदि आप सच्चे हैं तो आपको सफलता मिलेगी. आप के सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे, सतर्क रहें. व्यापार विस्तार के योग हैं. भवन परिवर्तन के योग हैं.
मकर राशि
कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें. बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें. अपनों का साथ मन को शांति देगा, प्रेम-प्रसंगों के चलते विवाद संभव है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. धनलाभ संभव है.
कुंभ राशि
धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी. विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं. मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं. भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी. लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी.
मीन राशि
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं. विदेश जाने के योग बन रहे हैं. आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी. समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें. समय अभी अनुकूल नहीं है.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.