आज कई राशियों को नहीं मिलेगा किस्मत का साथ, जानें क्या कहता है आपका राशिफल
आज, 9 जून 2026 को ग्रहो की चाल का सीधा असर राशियों पर पड़ने वाला है. इसलिए दिन को शुरू करने से पहले एक बार अपना राशिफल जरूर जान लें.
ग्रहों के संयोग का अभी सीधा असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाला है. अशुभ योग कई राशियों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है. हालांकि कुछ राशि वालों के लिए दिन आज भी अच्छा रहेगा. तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वालों को इस समय सिर दर्द, नेत्र संबंधी परेशानी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. खर्चे बढ़ने की आशंका है. प्रेम संबंधों में चिड़चिड़ापन हावी रह सकता है, जिससे कहासुनी की स्थिति बन सकती है. इसलिए इस समय नया प्रेम संबंध शुरू करने से बचें.
वृषभ राशि
आय के मार्ग अस्थायी रूप से अवरुद्ध दिख रहे हैं. यात्राएं कष्टपूर्ण हो सकती हैं. स्वास्थ्य शारीरिक रूप से ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा. व्यापार में निर्णय लेते समय सतर्क रहें.
Also Read
- नेमार का 'LAST DANCE', 2026 वर्ल्ड कप में आखिरी चांस, नहीं तो 'जोगा बोनिटो' को हमेशा के लिए कहना होगा अलविदा
- इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद मेटा ने भेजा सुसाइड अलर्ट, पुलिस ने बचा ली युवक की जान
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट! 24 जुलाई के बाद बदल सकते हैं टैरिफ नियम, भारतीय एक्सपोर्टर्स को मिल सकती है बड़ी राहत
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा रहेगा, हालांकि सीने में भारीपन महसूस हो सकता है. आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत भी मजबूत रहेंगे. व्यापार में हल्के उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन निवेश जारी रख सकते हैं.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की स्थिति सामान्यतः अनुकूल कही जा सकती है, लेकिन अपमान या आलोचना का भय बना रहेगा. स्वास्थ्य पर हल्का असर पड़ सकता है. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा. नवीन प्रेम संबंध की संभावना है. निवेश से इस समय बचें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को चोट-चपेट या छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी. स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है. प्रेम और संतान में दूरी बनी रह सकती है. नव प्रेम के लिए समय अनुकूल नहीं है. हालांकि जीवनसाथी का पक्ष मजबूत रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को जीवनसाथी और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान देना चाहिए. प्रेम संबंधों में विवाद या अपमानजनक स्थिति बन सकती है. उदर संबंधी रोग हो सकते हैं. प्रेम-संतान पक्ष मध्यम रहेगा. व्यापार अच्छा चलेगा और निवेश के लिए समय उचित है.
तुला राशि
तुला राशि में शत्रुओं पर दबदबा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. जीवनसाथी का साथ पूरा साथ मिलेगा. निवेश के लिए बेहतर समय है. सोच-समझकर निर्णय लें.
धनु राशि
वृश्चिक राशि वालों का मन अशांत रहेगा, प्रेम में तकरार संभव है. अभी के लिए महत्वपूर्ण निर्णय टालें. परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएं.
धनु राशि
धनु राशि में गृह कलह के संकेत हैं. भूमि-भवन संबंधी कार्य प्रभावित रह सकते हैं. हालांकि आज आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का पूरा मौका मिलेगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों को नए व्यापार से बचना चाहिए. नाक-कान-गले की परेशानी हो सकती है. प्रेम संबंध घोषित रूप से शुरू करने से बचें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि में घबराहट और धन हानि का भय है, निवेश न करें. किसी भी दुश्मन से आज न उलझें नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है.
मीन राशि
मीन राशि वालों की चिंता बनी रहेगी. स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है, लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय हो सकता है और निवेश के लिए उचित समय होगा.