धनतेरस पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Dhanteras 2026: आज 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस के साथ दीपावली के पांच दिवसीय त्योहार की शुरुआत हो गई है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस का दिन सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए खास माना जाता है.
Dhanteras 2026: आज 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस के साथ दीपावली के पांच दिवसीय त्योहार की शुरुआत हो गई है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस का दिन सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए खास माना जाता है. आज किसी के लिए रिश्तों में मिठास बढ़ाने का मौका है, तो किसी को बातचीत और व्यवहार में सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा धनतेरस का दिन.
मेष: आज अपने गुस्से और बोलने के तरीके पर नियंत्रण रखना होगा. दोस्तों या जीवनसाथी के साथ छोटी बात पर तनाव हो सकता है. किसी भी मुद्दे पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया न दें. थोड़ा समय खुद के लिए निकालें और शांत मन से फैसले लें.
वृषभ: आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है. जीवनसाथी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. पुराने दोस्तों से बातचीत हो सकती है. किसी पुराने रिश्ते को फिर से बेहतर बनाने के लिए भी दिन अनुकूल है.
Also Read
मिथुन: आज बातचीत में सावधानी बरतनी चाहिए. गुस्से या चिड़चिड़ेपन में कही गई बात किसी अपने को दुखी कर सकती है. विवाद से दूर रहें और दूसरों की बात भी ध्यान से सुनें. धैर्य रखने से रिश्तों में सुधार आएगा.
कर्क: आज का दिन सकारात्मक रहने की उम्मीद है. आपका आत्मविश्वास और अच्छा व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा. परिवार और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं. अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करें.
सिंह: आज अपने मन और भावनाओं को समझने की जरूरत है. निजी रिश्तों में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं. अपनों से खुलकर बात करें और उनकी भावनाओं को भी महत्व दें. शांत रहकर बातचीत करने से स्थिति बेहतर हो सकती है.
कन्या: आज का दिन मिला-जुला रह सकता है. कुछ परेशानियां आपका ध्यान भटका सकती हैं, लेकिन धैर्य और मेहनत से आप हालात संभाल सकते हैं. नकारात्मक सोच से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें.
तुला: आज का दिन रिश्तों के लिहाज से अच्छा दिन हो सकता है. दोस्तों और परिवार के साथ विचार साझा करने से आपसी समझ बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ दिल की बातें करने का मौका मिलेगा. नए लोगों से मुलाकात भी संभव है.
वृश्चिक: नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास आज मजबूत रह सकता है. आप अपनी बात प्रभावशाली तरीके से रख पाएंगे. परिवार के साथ समय बिताने और पुराने मतभेद दूर करने का अच्छा मौका मिल सकता है.
धनु: आज अपनी बात समझाने के लिए धैर्य रखना होगा. किसी करीबी के साथ बातचीत में गलतफहमी हो सकती है. मन की बात छिपाने के बजाय शांति से साझा करें. सकारात्मक सोच से मुश्किल आसान हो सकती है.
मकर: पुराने रिश्तों से जुड़ी कुछ बातें आ सकती हैं. घबराने के बजाय समझदारी से उनका समाधान निकालें. दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है. खुद पर भरोसा रखें और जल्दबाजी में फैसला न लें.
कुंभ: रिश्तों के मामले में आज का दिन अच्छा रह सकता है. परिवार और दोस्तों के साथ बातचीत से मन खुश होगा. अपनी भावनाएं खुलकर बताएं. आपसी सहयोग से कई परेशानियां आसानी से सुलझ सकती हैं.
मीन: आज का दिन अनुकूल रहने की संभावना है. आपकी संवेदनशीलता और समझदारी रिश्तों को मजबूत बनाएगी. अगर किसी अपने से मनमुटाव है, तो बातचीत करके उसे दूर करने की कोशिश करें. नई शुरुआत के लिए समय अच्छा हो सकता है.