menu-icon
India Daily

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा के गोचर से किस राशि की चमकेगी किस्मत? पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 1:47 बजे तक रहेगी. उसके बाद सप्तमी शुरू होगी. आज पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र शाम 4:07 तक रहेगा

Shilpa Shrivastava
Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा के गोचर से किस राशि की चमकेगी किस्मत? पढ़ें राशिफल
Courtesy: India Daily

Aaj Ka Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 1:47 बजे तक रहेगी. उसके बाद सप्तमी शुरू होगी. आज पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र शाम 4:07 तक रहेगा, फिर उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लगेगा. चंद्रमा कुंभ राशि में सुबह 9:57 तक रहेंगे, उसके बाद मीन राशि में गोचर करेंगे. चलिए जानते हैं आज सभी राशियों का दिन कैसा रहने वाला है.

मेष: आज चंद्रमा का गोचर आपको नए तरीके से सोचने और काम करने के लिए प्रेरित करेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. परिवार के किसी सदस्य से अच्छा सहयोग मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखें.
 
वृषभ: आज आपकी आय बढ़ने के मजबूत संकेत हैं. मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. चंद्रमा का गोचर नए संपर्क बनाने में मदद करेगा. कारोबार में लाभ की अच्छी संभावना है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. छोटी-छोटी खुशियां मन को प्रसन्न रखेंगी.

मिथुन: करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. चंद्रमा का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.

कर्क: भाग्य आज आपका साथ देगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. यात्रा के योग बन सकते हैं. चंद्रमा का गोचर रुके हुए कार्य पूरे कराने में मदद करेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा.

सिंह: आज किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें. निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें. चंद्रमा का गोचर मानसिक तनाव बढ़ा सकता है, लेकिन धैर्य रखने से परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कन्या: दांपत्य और साझेदारी के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. चंद्रमा का गोचर रिश्तों में मधुरता लाएगा. व्यापार में नए समझौते हो सकते हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.

तुला: आज कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. विरोधियों पर बढ़त मिलेगी. चंद्रमा का गोचर स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का संकेत देता है. खानपान संतुलित रखें.

वृश्चिक: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है. चंद्रमा का गोचर आपकी प्रतिभा को निखारेगा. आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा.

धनु: घर-परिवार से जुड़े मामलों में व्यस्तता बढ़ सकती है. संपत्ति से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी. चंद्रमा का गोचर मानसिक शांति देगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. घरेलू वातावरण सुखद रहेगा.

मकर: आज आपके संवाद कौशल का लाभ मिलेगा. छोटे-छोटे प्रयास बड़े परिणाम दे सकते हैं. चंद्रमा का गोचर यात्रा और नए संपर्कों के लिए शुभ रहेगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा.

कुंभ: धार्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. चंद्रमा का गोचर परिवार में सुख-शांति बढ़ाएगा. निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना लाभदायक रहेगा.

मीन: आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा. नए अवसर मिल सकते हैं. करियर और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा. अपनी भावनाओं पर संतुलन बनाए रखें.