बुधादित्य राजयोग से कई राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

वैदिक पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ बुधादित्य राजयोग का प्रभाव कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. करियर, व्यापार, धन और पारिवारिक जीवन में कई जातकों को लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ राशियों को खर्च और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

India Daily
Shanu Sharma

वैदिक पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इसके बाद नवमी तिथि का आरंभ होगा. आज प्रथम चातुर्मास का 12वां दिन है और आडल योग का संयोग भी बना हुआ है. ज्योतिष के अनुसार आज बना बुधादित्य राजयोग कई राशियों के लिए करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है.

मेष

मेष राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने के साथ रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है.

वृषभ

वृषभ राशि वालों की निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी. व्यापार में नए ग्राहकों से लाभ मिलने और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. छोटी यात्रा भी लाभदायक साबित हो सकती है.


मिथुन

मिथुन राशि के लोगों के लिए आय बढ़ने के योग बन रहे हैं. नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि की चर्चा हो सकती है. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और मानसिक तनाव में कमी आएगी.

कर्क

कर्क राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर में नई उपलब्धियां मिलने के साथ नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल माना गया है.

सिंह

सिंह राशि के जातकों को आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है. हालांकि विदेश या दूरस्थ स्थानों से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य और आराम का भी विशेष ध्यान रखना होगा.

कन्या

कन्या राशि के लोगों की आय और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. लंबे समय से अटका कार्य पूरा होने की संभावना है.
तुला राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से दिन बेहद अनुकूल रहेगा. 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा, उच्च शिक्षा और धार्मिक कार्यों में सफलता के संकेत हैं.

धनु

धनु राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है. साझेदारी, बीमा, शोध और कर संबंधी कार्यों में भी लाभ मिल सकता है.

मकर

मकर राशि के लिए साझेदारी के कार्य सफल रहेंगे. वैवाहिक जीवन और व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे तथा पुराने विवाद सुलझ सकते हैं.

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ माना गया है.

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए शिक्षा, संतान और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा.