ग्रहों की स्थिति से बन रहे हैं खास योग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल
आज ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ रही है. चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च के होकर कृतिका नक्षत्र में स्थित हैं, जबकि गुरु कर्क और सूर्य-बुध सिंह राशि में मजबूत स्थिति में हैं. शुक्र का तुला राशि में स्वगृही होना प्रेम, दांपत्य और भौतिक सुखों के लिहाज से अच्छा संकेत दे रहा है.
आज चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च के होकर कृतिका नक्षत्र में हैं. यह स्थिति आत्मविश्वास और प्रभाव बढ़ाने वाली मानी जा रही है. व्यक्ति के भीतर रौब-रुआब और नेतृत्व की भावना बढ़ सकती है. हालांकि गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. इससे प्रेम, दांपत्य, आकर्षण, आनंद और भौतिक सुखों से जुड़े मामलों में सकारात्मकता बढ़ने के संकेत हैं.
मेष राशि
मेष राशि वालों के दांपत्य जीवन में सुधार के संकेत हैं. धन से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है. प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा. व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों की सौम्यता और आकर्षण बढ़ेगा. लोग आपकी ओर प्रभावित होंगे. स्वास्थ्य में पहले से सुधार दिखाई देगा. हालांकि कड़वी या बहुत सख्त भाषा इस्तेमाल करने से बचें.
Also Read
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का मन खर्चों को लेकर परेशान रह सकता है. अनावश्यक खर्च बढ़ने से चिंता हो सकती है. सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है. हालांकि प्रेम और संतान पक्ष काफी अच्छा रहेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की आय में बढ़ोतरी के नए रास्ते खुल सकते हैं. पुराने माध्यमों से भी धन प्राप्त होने के योग हैं. यात्रा हो सकती है और स्वास्थ्य में सुधार आएगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत के संकेत हैं. व्यापार अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए समय राहत देने वाला है. पुराने जोखिमों से बाहर निकलने में सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य सुधरेगा और प्रेम संबंधों में पहले से बेहतर स्थिति बनेगी.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र की मजबूत स्थिति आकर्षण, आत्मविश्वास और सौम्यता बढ़ा रही है. स्वास्थ्य और प्रतिरोधक क्षमता में सुधार के संकेत हैं.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार होगा. व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी.
धनु राशि
धनु राशि वालों के विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन अंत में जीत आपकी होने के संकेत हैं. छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियां रह सकती हैं.
मकर राशि
मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. प्रेम संबंधों में भावुकता के कारण बहस हो सकती है. व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए भूमि, भवन या वाहन खरीदने के मजबूत योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य में सुधार होगा. हालांकि घर-परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है.
मीन राशि
मीन राशि वालों का पराक्रम रंग लाएगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम-संतान से जुड़े मामलों में पहले से सुधार होगा.