आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें क्या कहता है आपका राशिफल?
ग्रहों की मौजूदा स्थिति के कारण कई राशियों के जातकों को मानसिक तनाव, धन से जुड़ी परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं कुछ राशियों के लिए प्रेम, संतान और कारोबार के लिहाज से दिन बेहतर रहने के संकेत हैं.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस समय मंगल मिथुन, गुरु कर्क और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में स्थित हैं, जबकि शुक्र कन्या राशि में हैं. कुंभ राशि में चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण योग बन रहा है. चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में हैं और राहु के नक्षत्र में रहते हुए शनि के घर में स्थित हैं.
इस ग्रह स्थिति के कारण मन में बेचैनी, भय और अचानक होने वाली घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है. धन के मामले में अचानक लाभ या नुकसान की स्थिति भी बन सकती है. ऐसे में महत्वपूर्ण फैसले लेते समय सावधानी बरतना बेहतर रहेगा.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों का मन आज भय और चिंता से घिरा रह सकता है. आय में उतार-चढ़ाव रहेगा और यात्रा परेशानी वाली हो सकती है.
Also Read
- दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं
- रक्षाबंधन पर फिर चमका सोना, चांदी ने मारी बड़ी छलांग! जानें आज कितने का मिल रहा है 21 कैरेट गोल्ड
- RSS मार्च में शामिल होना पड़ा भारी, कर्नाटक में दो सरकारी शिक्षक निलंबित; सरकारी परिसरों के इस्तेमाल पर भी नए कानून की तैयारी
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. कारोबार में असमंजस रहेगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को अपमान का भय परेशान कर सकता है. फिलहाल यात्रा टालना बेहतर रहेगा. प्रेम और संतान की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है. चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका बन सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है. जीवनसाथी और स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों का अपने विरोधियों पर दबदबा बना रहेगा, हालांकि कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए. मानसिक तनाव पर ध्यान देना जरूरी होगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के घरेलू सुख में बाधा आ सकती है. जमीन, मकान या वाहन से जुड़ी खरीदारी में परेशानी संभव है.
धनु राशि
धनु राशि वालों को नाक, कान और गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है. कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और स्वास्थ्य भी सामान्य से कमजोर रह सकता है.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए धन हानि के संकेत हैं. आज निवेश करने से बचना बेहतर होगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि मुख से जुड़ी परेशानी हो सकती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि में चंद्रमा और राहु की स्थिति के कारण घबराहट और बेचैनी बढ़ सकती है. नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं और स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.
मीन राशि
मीन राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे मानसिक परेशानी होगी. सिरदर्द और आंखों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है. अज्ञात भय परेशान कर सकता है.