Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि वालों के पास आएगा पैसा, जानें सभी जातकों का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज मंगल वृषभ राशि में, सूर्य मिथुन में, बुध-शुक्र-गुरु कर्क में, केतु सिंह में और चंद्रमा तुला राशि के विशाखा नक्षत्र में हैं.
Aaj Ka Rashifal: आज मंगल वृषभ राशि में, सूर्य मिथुन में, बुध-शुक्र-गुरु कर्क में, केतु सिंह में और चंद्रमा तुला राशि के विशाखा नक्षत्र में हैं. शाम तक चंद्रमा तुला में रहेंगे, उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. आज चंद्रमा की स्थिति बहुत शांत और अच्छी है. खासकर प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए यह दिन बेहद शुभ है. शादी-विवाह तय करने या रिश्ते बनाने के लिए भी अच्छा समय है.
मेष: आज बहुत अच्छा दिन रहेगा. पति-पत्नी के बीच रिश्ते में मिठास बढ़ेगी. नौकरी में अच्छी स्थिति बनी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. प्रेम और संतान पक्ष बहुत मजबूत रहेगा. रोमांस और मेल-मिलाप के लिए शानदार समय है. काली जी को प्रणाम करें.
वृषभ: आज थोड़ा परेशानी भरा दिन रहेगा. सर्दी-बुखार या मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है. प्रेम और संतान पक्ष बहुत अच्छा रहेगा. व्यापार ठीक चलेगा लेकिन मन में चिड़चिड़ापन रहेगा. लाल वस्तु दान करना अच्छा रहेगा.
Also Read
मिथुन: भावुकता पर काबू रखें. जरूरी फैसले अभी टाल दें. प्रेम और संतान पर पूरा ध्यान दें. व्यापार अच्छा रहेगा. काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा.
कर्क: स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा. घर, जमीन या गाड़ी खरीदने का योग बन रहा है. प्रेम-संतान पक्ष पहले से बेहतर रहेगा. व्यापार अच्छा चलेगा और निवेश के लिए भी ठीक समय है. लाल वस्तु पास रखें.
सिंह: मेहनत रंग लाएगी. व्यापार में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम-संतान औसत रहेगा. निवेश के लिए अच्छा समय है. गणेश जी की पूजा करें और मूंग की दाल दान करें.
कन्या: धन कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे. परिवार में सुख रहेगा. लेकिन जुआ, सट्टा या लॉटरी में पैसा न लगाएं. प्रेम-संतान पक्ष मजबूत रहेगा. सुगंधित चीजें या परफ्यूम दान करना शुभ होगा.
तुला: दिन शांत और शुभ रहेगा. जरूरत की चीजें आसानी से उपलब्ध होंगी. प्रेम-संतान अच्छा रहेगा. नया प्रेम शुरू करने का समय नहीं है. व्यापार अच्छा चलेगा. निवेश कर सकते हैं. मसूर की दाल या लाल कपड़ा दान करें.
वृश्चिक: निवेश अभी टाल दें. खर्च ज्यादा होंगे, कर्ज की स्थिति बन सकती है. सिरदर्द या आंखों में दर्द रह सकता है. प्रेम और संतान का अच्छा सहयोग मिलेगा. पीली धातु में निवेश ठीक रहेगा. लोहे की वस्तु दान करें.
धनु: नई आय के रास्ते खुलेंगे. स्वास्थ्य और प्रेम-संतान औसत रहेगा. व्यापार बहुत अच्छा चलेगा. निवेश के लिए उपयुक्त समय है. लोहे की वस्तु दान करना शुभ होगा.
मकर: कोर्ट-कचहरी में जीत मिलेगी. व्यापार में सफलता होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम-संतान पक्ष मजबूत रहेगा. निवेश के लिए अच्छा समय है. सुगंधित चीजें दान करें.
कुंभ: भाग्य का साथ मिलेगा. यात्रा हो सकती है. पूजा-पाठ में मन लगेगा. स्वास्थ्य सुधरा है. प्रेम-संतान औसत रहेगा. व्यापार अच्छा चलेगा. पीली वस्तु या चने की दाल दान करें.
मीन: शाम तक परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी, सावधानी बरतें. स्वास्थ्य और प्रेम-संतान औसत रहेगा. व्यापार अच्छा चलेगा. निवेश कर सकते हैं. दही, चावल, चीनी या सफेद वस्तु दान करें लेकिन दूध का दान न करें.