ग्रहों की युति से आज इन राशियों का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, इन राशियों पर बड़ा खतरा; जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
24 फरवरी 2026 का दिन ग्रहों की नकारात्मक युति से चुनौतीपूर्ण रहेगा. रिश्ते बिगड़ सकते हैं, स्वास्थ्य में रक्त-संक्रमण, क्रोध और मानसिक तनाव बढ़ेगा. अधिकांश राशियों के लिए सतर्कता, धैर्य और उपाय जरूरी हैं, बाजार में भी उतार-चढ़ाव संभव.
आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति काफी प्रभावशाली बनी हुई है. चंद्रमा उच्च राशि वृषभ में विराजमान है, जबकि कुंभ में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और राहु की युति ने कुछ चुनौतियां पैदा की हैं. इससे रिश्तों में तनाव, स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें और बाजार में अस्थिरता देखने को मिल सकती है. क्रोध पर काबू रखें और सावधानी बरतें. शनि मीन में होने से जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है.
मेष राशि- आज सिरदर्द या आंखों में हल्की तकलीफ रह सकती है. कमाई में रुकावटें आएंगी, लेकिन कुल मिलाकर संतुलन बना रहेगा. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और धन का प्रवाह ठीक रहेगा. यात्राएं छोटी-मोटी होंगी, पर भ्रम फैलाने वाली खबरों से सावधान रहें. सूर्य को अर्घ्य दें और काली वस्तु दान करें, यह लाभदायक होगा.
वृषभ राशि- दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव दिखेंगे, लेकिन आप स्थिति संभाल लेंगे. पिता और संतान की सेहत पर नजर रखें. समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी और आकर्षण भी निखरेगा. जरूरी चीजें समय पर मिल जाएंगी. शनिदेव को नमस्कार करना फायदेमंद साबित होगा.
मिथुन राशि- चिंता बढ़ सकती है और खर्चे मन को परेशान करेंगे. भाग्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने का खतरा है. यात्रा में सावधानी बरतें, दुर्घटना से बचाव जरूरी है. काली चीजों का दान करना शुभ रहेगा.
कर्क राशि- अष्टम भाव में ग्रहों का प्रभाव मजबूत है. महत्वपूर्ण फैसले टालें और गुस्से पर नियंत्रण रखें. मानसिक तनाव या उदासी घेर सकती है. प्रेम और संतान से जुड़े मामले कमजोर रहेंगे. आय के नए रास्ते खुलेंगे, लेकिन कुल मिलाकर दिन कठिन है. लाल वस्तु साथ रखें.
सिंह राशि- पति-पत्नी के रिश्ते संभालने होंगे, स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा, व्यापार सामान्य चलेगा. निजी जीवन ज्यादा प्रभावित होगा, इसलिए संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण लेकिन जरूरी है. पीली वस्तु रखना अच्छा रहेगा.
कन्या राशि- दुश्मनों की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन आपका प्रभाव बना रहेगा. शारीरिक-मानसिक दबाव रहेगा. भाग्य सहयोग देगा, नौकरी-व्यापार में प्रगति होगी. यात्रा का मौका मिलेगा. समय मिश्रित रहेगा. शनिदेव को प्रणाम करें.
तुला राशि- मानसिक हालत कमजोर रहेगी. बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें. प्रेम में विवाद या बड़ी परेशानी आ सकती है. अवसाद से बचें, दुर्घटना का योग भी है. स्वास्थ्य, रिश्ते और व्यापार सब प्रभावित होंगे. रिस्क न लें. शनिदेव को नमस्कार और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
वृश्चिक राशि- घरेलू खुशियां बाधित रहेंगी, परिवार में विवाद संभव है. खुद और मां की सेहत का ध्यान रखें. संपत्ति या वाहन खरीदने में विवाद हो सकता है. जीवनसाथी का साथ मिलेगा, नौकरी ठीक चलेगी. काली माता को प्रणाम करें.
धनु राशि- नाक-कान-गले में परेशानी हो सकती है. व्यापार में अस्थिरता रहेगी. स्वास्थ्य और अपनों का ख्याल रखें. दुश्मन नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका दबदबा कायम रहेगा. जीत आपकी होगी. काली वस्तु दान करें.
मकर राशि- नकारात्मक लोग ज्यादा जुड़ सकते हैं, सावधानी बरतें. निवेश से दूर रहें, जुबान संभालें. मुंह से जुड़ी समस्या हो सकती है. प्रेम-संतान प्रभावित रहेगा, व्यापार ठीक चलेगा. काली माता को नमस्कार करें.
कुंभ राशि- घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी. भौतिक सुख बढ़ेंगे, लेकिन मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा. प्रेम-संतान मध्यम स्थिति में, व्यापार सामान्य. हरी वस्तु साथ रखें.
मीन राशि- बहुत सतर्क रहें. न्यूरो संबंधी दिक्कत या पार्टनरशिप में समस्या आ सकती है. प्रेम-संतान अच्छा रहेगा. व्यवसाय संभाल लेंगे, लेकिन बाकी क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव होगा. काली वस्तु दान और शिवजी का जलाभिषेक शुभ रहेगा.