Weather US Israel Iran War

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, जानें अपनी राशि का आज का हाल और उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार, 23 जून 2026 को ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मंगल वृषभ में, सूर्य मिथुन में, बुध-शुक्र-गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह में और चंद्रमा हस्त नक्षत्र में कन्या राशि में हैं.

India Daily
Shilpa Srivastava

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार, 23 जून 2026 को ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मंगल वृषभ में, सूर्य मिथुन में, बुध-शुक्र-गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह में और चंद्रमा हस्त नक्षत्र में कन्या राशि में हैं. राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. हस्त नक्षत्र होने से खोजी प्रवृत्ति, तेज फैसले और बाजार के लिए अच्छा समय है.

मेष: स्वास्थ्य का ध्यान रखें. छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है. ऊर्जा कम रहेगी और नकारात्मक सोच आ सकती है. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. नए रिश्ते बन सकते हैं. निवेश के लिए दिन ठीक है. व्यापार में प्रगति संभव. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. हरी वस्तु दान करें और गणेश जी की पूजा करें.

वृषभ: स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. मांसपेशियों या खून से जुड़ी छोटी समस्या हो सकती है. भावुकता पर काबू रखें. प्रेम और संतान पक्ष औसत रहेगा. व्यापार ठीक चलेगा. निवेश करते समय पिता या बुजुर्गों की सलाह लें. काली जी को प्रणाम करें और लाल वस्तु दान करें.


मिथुन: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आक्रामक ऊर्जा कार्य में लगाएं तो फायदा होगा. प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा. निवेश भूमि, मकान या वाहन में कर सकते हैं. घर में छोटी कलह हो सकती है, सावधानी बरतें. हरी वस्तु पास रखें और बजरंगबली की पूजा करें.

कर्क: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी. आकर्षण बढ़ेगा. प्रेम और संतान पक्ष बेहद शुभ रहेगा. व्यापार में अच्छी प्रगति होगी. निवेश के लिए बेहतरीन समय है. हरी वस्तु दान करें और गणेश जी को प्रणाम करें.

सिंह: समग्र स्थिति अच्छी है. निवेश अभी टाल दें. बोलने पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. प्रेम-संतान में दूरी बनी रहेगी. व्यापार ठीक चलेगा. हरी वस्तु दान करें और हनुमान जी की पूजा करें.

कन्या: आकर्षण का केंद्र बनेंगे. सकारात्मक ऊर्जा रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम और व्यापार दोनों क्षेत्र शानदार रहेंगे. दिल की सुनें और निवेश कर सकते हैं. शनि देव को प्रणाम करें और नीली वस्तु पास रखें.

तुला: एक-दो दिन असमंजस, बेचैनी और सिरदर्द रह सकता है. प्रेम-संतान मध्यम रहेगा. व्यापार औसत चलेगा. अभी निवेश न करें. हरी वस्तु पास रखें और काली जी की पूजा करें.

वृश्चिक: स्वास्थ्य सुधर चुका है. प्रेम-संतान पक्ष शानदार रहेगा. आय के नए रास्ते खुलेंगे. निवेश के लिए अच्छा समय है. यात्रा और व्यापार सफल होगा. हरी वस्तु दान करें और गणेश जी को प्रणाम करें.

धनु: स्वास्थ्य पर ध्यान दें. वॉकिंग और व्यायाम शुरू करें, वजन बढ़ सकता है. प्रेम-संतान मध्यम रहेगा. व्यापार अच्छा चलेगा. जमीन या पीले धातु में निवेश कर सकते हैं. पीली वस्तु पास रखें.

मकर: भाग्य साथ देगा. रोजगार में तरक्की होगी. स्वास्थ्य सुधरा है. प्रेम-संतान अच्छा रहेगा. व्यापार मजबूत रहेगा. काली वस्तु में निवेश शुभ होगा. शनि देव को प्रणाम करें.

कुंभ: परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. चोट-चपेट का खतरा है. प्रेम और व्यापार अच्छा चलेगा. लोहे या चमड़े संबंधी निवेश फायदेमंद होगा. नीली वस्तु रखें और हनुमान जी की पूजा करें.

मीन: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम-संतान का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापार और निवेश दोनों के लिए अच्छा समय है. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है. युवा और एनर्जेटिक महसूस करेंगे. हरी वस्तु दान करें और गणेश जी की पूजा करें.