Aaj Ka Rashifal: दुर्गाष्टमी और राधाष्टमी पर जानें कैसा रहेगा आपका दिन

​​​​​​​Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार के दिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी है. अष्टमी तिथि दोपहर 3:28 बजे तक रहेगी. आज दोपहर 2:29 बजे तक आयुष्मान योग और देर रात 1:43 बजे तक मूल नक्षत्र रहेगा. आइए जानते हैं 19 सितंबर 2026 को मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है.

India Daily
Shilpa Srivastava

Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार के दिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी है. अष्टमी तिथि दोपहर 3:28 बजे तक रहेगी. आज दोपहर 2:29 बजे तक आयुष्मान योग और देर रात 1:43 बजे तक मूल नक्षत्र रहेगा. आज दुर्गाष्टमी और राधाष्टमी मनाई जाएगी. साथ ही आज से 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो रही है. आइए जानते हैं 19 सितंबर 2026 को मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है.

मेष: काम और करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को धन लाभ का अवसर मिल सकता है. घर में किसी कार्यक्रम के कारण आपका शेड्यूल बदल सकता है और कुछ काम देर से पूरे हो सकते हैं.

वृष: व्यापार से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है. छात्रों को अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखनी चाहिए. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. घर का माहौल खुशनुमा रह सकता है.


मिथुन: आपका मन काम में लगेगा और आप अपने तरीके से दिन बिताना पसंद करेंगे. बिजनेस से जुड़े लोगों की जरूरी मीटिंग हो सकती है, जिससे आगे लाभ मिलने की उम्मीद है. पुराने कर्ज या उधार से राहत मिल सकती है.

कर्क: नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर और आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि पैसों के मामले में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें. जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है.

सिंह: परिवार में धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. आप अपनी जिंदगी में कुछ सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करेंगे. किसी पुराने प्रोजेक्ट या योजना पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं और दोस्तों की मदद मिल सकती है.

कन्या: आप पहले अपने जरूरी और अधूरे काम पूरे करेंगे. ऑफिस में किसी मुद्दे पर बातचीत या सलाह-मशविरा करना पड़ सकता है. मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोगों को प्रमोशन या करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है. 

तुला: बिजनेस में अच्छी कमाई के साथ भौतिक सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है. किसी प्रभावशाली संपर्क की मदद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. लेखन से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रह सकता है.

वृश्चिक: नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आप उन्हें अच्छी तरह पूरा कर पाएंगे. आपकी मेहनत देखकर सहकर्मी भी आपसे सीखने की कोशिश करेंगे. खान-पान में सावधानी रखें और तली-भुनी चीजों से दूरी बनाना बेहतर रहेगा.

धनु: सही तरीके से इन अवसरों का इस्तेमाल करने पर भविष्य में लाभ हो सकता है. दोस्तों के साथ किसी पार्टी या कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा. नई स्किल सीखने के लिए भी दिन अच्छा है. महिलाएं अपनी रुचि के अनुसार किसी नए काम की शुरुआत कर सकती हैं.

मकर: मेहनत से किए गए काम के अच्छे परिणाम मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ शॉपिंग या बाहर घूमने का प्लान बन सकता है. अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें. ऑफिस का काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें. 

कुंभ: बिजनेस के पुराने या रुके हुए मामलों को किसी करीबी की मदद से सुलझाया जा सकता है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में आपके लिए उपयोगी हो सकती है. पुराने दोस्त से मुलाकात भी खुशी देगी.

मीन: सामाजिक कार्यों में योगदान देने से मान-सम्मान बढ़ सकता है. रियल एस्टेट से जुड़े लोग किसी हाउसिंग प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं. रोजमर्रा की दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लंबे समय में फायदेमंद हो सकते हैं. काम के सिलसिले में दूसरे शहर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है.