मेष से मीन तक कैसा रहेगा जातकों का दिन, किसकी बदलेगी किस्मत? यहां जानें
आज 19 फरवरी 2026 है, गुरुवार का दिन. आज चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे और शाम को लगभग 3 बजे के बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ये गोचर कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है
नई दिल्ली: आज 19 फरवरी 2026 है, गुरुवार का दिन. आज चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे और शाम को लगभग 3 बजे के बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ये गोचर कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है. गुरुवार होने के कारण आज भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का खास महत्व है. अब बात करते हैं आज के राशिफल की. ये राशिफल ग्रहों की चाल के आधार पर है, जो आपके दिन को प्रभावित कर सकता है.
मेष: इनके लिए शाम 3 बजे के बाद चंद्रमा बारहवें भाव में आएंगे, जो धार्मिक कामों के लिए बहुत अच्छा है. घर बनाने या निर्माण से जुड़े रुके काम आज पूरे हो सकते हैं. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट जुड़ सकते हैं.
वृष: इस राशि के लोगों के लिए शाम के बाद चंद्रमा लाभ भाव में रहेंगे. व्यापार में अच्छी बढ़ोतरी होगी. रुके हुए काम पूरे करने का अच्छा समय है. शाम को धार्मिक यात्रा हो सकती है. ऑफिस में बॉस से थोड़ा विवाद हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
मिथुन: इस राशि में चंद्रमा और शनि दसवें भाव में हैं, गुरु भी यहीं प्रभाव डाल रहे हैं. बिजनेस में थोड़ा संघर्ष रहेगा लेकिन आर्थिक फायदा होगा. कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने या निवेश करने का अच्छा दिन है. सरकारी काम अटका हुआ था तो वो पूरा हो सकता है.
कर्क: इस राशि के लिए शाम 3 बजे बाद चंद्रमा नवम भाव में आएंगे, जो भाग्य बढ़ाएगा. हर काम में सफलता मिलेगी. नए प्रोजेक्ट पर मेहनत करेंगे. नौकरी में अच्छा परफॉर्मेंस के बावजूद सफलता नहीं मिल रही तो जॉब चेंज पर विचार करें, भविष्य बेहतर होगा.
सिंह: इन राशि वालों के लिए सूर्य और शुक्र सातवें भाव में हैं. नौकरी में कोई खास उपलब्धि से खुशी होगी. दोस्त मदद करेंगे. बिजनेसमैन सफल रहेंगे. समय का सही इस्तेमाल करें.
कन्या: इस राशि में शुक्र-सूर्य छठे भाव में हैं और शाम बाद चंद्रमा शनि के साथ सातवें में. बिजनेस में संघर्ष रहेगा लेकिन नौकरी में आपकी मेहनत सबको प्रभावित करेगी. राजनीति में काम करने वाले सफल होंगे.
तुला: इस राशि के लिए शुक्र (स्वामी) सूर्य के साथ पांचवें भाव में और शाम बाद चंद्रमा छठे में. नौकरी में काम ज्यादा लेकिन खुशी रहेगी. यात्रा मनोरंजक होगी. अनियमित दिनचर्या से स्वास्थ्य खराब हो सकता है. प्रेम में झूठ न बोलें. बड़े भाई का सम्मान करें.
वृश्चिक: इस राशि में शनि-चंद्रमा गोचर टेक्निकल और मैनेजमेंट के छात्रों को सफलता देगा. सूर्य विजय दिलाएगा. बिजनेस बढ़ाने का मन होगा. मन आध्यात्मिक रहेगा. शाम बाद लव लाइफ की चिंताएं दूर होंगी.
धनु: इस राशि के लिए गुरु सातवें में और शाम बाद चंद्रमा चौथे में. नौकरी में तरक्की होगी. बिजनेस में कई काम एक साथ न लें, एक पर फोकस करें. ऑफिस का दबाव परेशान कर सकता है. मानसिक तनाव रहेगा.
मकर: इस राशि वालों के लिए शाम बाद चंद्रमा-शनि तीसरे भाव में. छात्र सफल होंगे. मंगल-सूर्य अनुकूल हैं. आत्मबल से जीवन संवारें. गुस्सा और तनाव से दूर रहें. सबका सम्मान करें. स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
कुंभ: इस राशि में सूर्य हैं, चंद्रमा दूसरे और गुरु पांचवें में. नौकरी में प्रमोशन की खुशी हो सकती है. बिजनेस सफल रहेगा. छात्र बड़े काम क्रम से करें. राजनीति में सफलता. लव लाइफ थोड़ी कमजोर रहेगी.
मीन: इस राशि के लिए शाम बाद चंद्रमा अपनी राशि में और गुरु चौथे में. नौकरी में बदलाव से खुशी होगी. स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें. बिजनेस की दिशा सही करेंगे. पिता-बड़े भाई का आशीर्वाद मिलेगा.