ग्रह-नक्षत्र बदलाव से मिश्रित प्रभाव, कुछ राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ; जानें आज का राशिफल

ग्रहों की बदलती चाल आज सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है. जहां कुछ राशि वालों को करियर और पारिवारिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में दिन की शुरुआत करने से पहले अपना राशिफल जरूर जान लें.

India Daily
Shanu Sharma

नई दिल्ली: आज ग्रहों की गति में हो रहे परिवर्तनों का अलग-अलग राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ और व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और निर्णय लेते समय सतर्क रहना होगा. 

मंगल स्वग्रही मेष में विराजमान हैं और चंद्रमा राहु प्रभावित आर्द्रा नक्षत्र में मिथुन राशि में संचार कर रहे हैं. इस स्थिति से पराक्रम और बाजार की समझ बढ़ेगी, लेकिन नाक-कान-गले संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं. कुल मिलाकर आज का दिन मध्यम से अच्छा माना जा रहा है, परंतु स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियों से सावधानी बरतनी चाहिए.
 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज व्यावसायिक दृष्टि से अनुकूल समय है. बाजार की समझ बढ़ेगी और निवेश के लिए अच्छा अवसर मिल सकता है. घरेलू सुख में वृद्धि होगी तथा भूमि, भवन या वाहन संबंधी सुख भोगने के योग हैं. आक्रामकता पर नियंत्रण रखें.


वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को मुख संबंधी रोग हो सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें. ऊर्जा का स्तर थोड़ा कम रहेगा. प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा. निवेश फिलहाल टाल दें. व्यावसायिक दृष्टि से दिन शुभ है. पीली वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है. वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी. निवेश के लिए उत्तम समय है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी. काली जी को प्रणाम करना शुभ फल देगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को सिर दर्द या नेत्र संबंधी परेशानी हो सकती है. स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष बहुत अच्छा रहेगा. व्यावसायिक क्षेत्र में अत्यंत शुभ समय है. निवेश रोककर रखें. लाल वस्तु पास रखना लाभदायक होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज भाग्य का साथ मिलेगा. आय के नए मार्ग खुलेंगे और यात्रा के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. प्रेम-संतान पक्ष मध्यम होगा. व्यावसायिक दृष्टि से शुभ दिन है और निवेश के लिए उपयुक्त समय है. 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों की व्यावसायिक ऊर्जा बढ़ी हुई रहेगी. कोर्ट-कचहरी में विजय मिलने के संकेत हैं. स्वास्थ्य में ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी, लेकिन समग्र स्थिति अच्छी है. निवेश सोच-समझकर करें. काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. व्यापार अच्छा चलेगा और निवेश के लिए अत्यंत शुभ समय है. केमिकल या मेटल क्षेत्र में निवेश उचित हो सकता है. शनिदेव को प्रणाम करना लाभकारी होगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को चोट-चपेट का खतरा है, स्वास्थ्य पर ध्यान दें. प्रेम संबंध सुधरेंगे और नए प्रेम के लिए अच्छा समय है. व्यापार अच्छा रहेगा. निवेश उपयुक्त है.

धनु राशि

धनु राशि वालों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा. व्यापार उत्तम होगा. भावनाओं और क्रोध पर नियंत्रण रखें. निवेश सोच-समझकर करें.

मकर राशि

मकर राशि वालों पर शत्रुओं का दबदबा रहेगा, लेकिन व्यापार और वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा. स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है. प्रेम के लिए अद्भुत समय है. काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. प्रेम में तनाव संभव है. व्यापार अच्छा चलेगा और निवेश का समय उचित है

मीन राशि

मीन राशि वालों को घरेलू कलह के संकेत हैं. प्रेम में कहा-सुनी हो सकती है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. व्यापार अच्छा है. निवेश में किसी भी क्षेत्र को चुन सकते हैं.