FIFA World Cup 2026

गजकेसरी और सिद्धि योग का शुभ संयोग, जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

आज, यानी 16 जुलाई 2026 को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर गजकेसरी योग और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह दिन सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है. आइए जानते हैं सभी राशियों का दैनिक राशिफल.

India Daily
Shanu Sharma

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर बनने वाले गजकेसरी योग और सिद्धि योग आज से कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. करियर, व्यापार, धन, शिक्षा, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य के लिहाज से दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल.

मेष राशि

आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिलने की संभावना है. व्यापार में लाभ होगा और छोटी योजनाओं से भी आर्थिक फायदा मिल सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरी एकाग्रता रखनी होगी.

वृषभ राशि

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक सम्मान मिलेगा. मधुर वाणी से लोग प्रभावित होंगे. उच्च शिक्षा के नए अवसर मिल सकते हैं. लंबी यात्रा का योग बन रहा है, जबकि किसी प्रशासनिक मामले में थोड़ी परेशानी आ सकती है.


मिथुन राशि

आज हर निर्णय सोच समझकर लें. कारोबार में जोखिम लेने से बचें. सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की संभावना है. माता पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी रहेगा.

कर्क राशि

नेतृत्व क्षमता के दम पर कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.

सिंह राशि

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. नई जिम्मेदारी और महत्वपूर्ण काम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. सरकारी मामलों में लापरवाही न करें और विरोधियों से सतर्क रहें.

कन्या राशि

आज का दिन खुशियां लेकर आएगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें और पुराने लेनदेन समय पर पूरे करें. मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है.

तुला राशि

करियर में उन्नति के संकेत हैं. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. परिवार में चल रहे मतभेद बातचीत से समाप्त होंगे. कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें.

वृश्चिक राशि

आज सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. जरूरी खर्च बढ़ सकते हैं.

धनु राशि

पद, प्रतिष्ठा और आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है. भाई बहनों का सहयोग मिलेगा और अविवाहित लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है.

मकर राशि

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. जरूरतमंद लोगों की मदद करने का अवसर मिलेगा.आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

कुंभ राशि

खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर निवेश करने से बचें. संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है.

मीन राशि

आज करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं. पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा.