नई दिल्ली: आज 16 फरवरी 2026, सोमवार है. आज फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. यह तिथि शाम 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या शुरू हो जाएगी. श्रवण नक्षत्र रात 8 बजकर 47 मिनट तक रहेगा, फिर धनिष्ठा नक्षत्र लगेगा. आज वरीयान योग पूरे दिन रहेगा. शाम 5 बजकर 34 मिनट तक शकुनि करण रहेगा और उसके बाद चतुष्पाद करण शुरू होगा.
ग्रहों की स्थिति देखें तो चंद्रमा और मंगल मकर राशि में हैं. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु मौजूद हैं. शनि मीन राशि में, केतु सिंह में और गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं. इन ग्रह स्थितियों का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा.
मेष: आज आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. गुस्से से बचें और सच का साथ दें. धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी.
वृषभ: भाग्य आपका साथ देगा. काम में नई योजना सोच-समझकर बनाएं. खर्चों पर नियंत्रण रखें. प्रेम जीवन ठीक रहेगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें.
मिथुन: आज काम के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. छात्रों के लिए दिन अच्छा है. घर में विवाह की बात चल सकती है. यात्रा कम करें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें.
कर्क: व्यवसाय में तरक्की के संकेत हैं. नौकरी बदलने का प्रयास सफल हो सकता है. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. सेहत अच्छी रहेगी.
सिंह: काम में सफलता से खुशी मिलेगी. अधिकारी आपका समर्थन करेंगे. पढ़ाई करने वाले छात्र समय का सही उपयोग करें. तनाव से दूर रहें.
कन्या: मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. नौकरी और व्यापार में सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में यात्रा का योग है. बड़ों का आशीर्वाद लें.
तुला: व्यवसाय में लाभ होगा. करियर में थोड़ी उतार-चढ़ाव हो सकती है, धैर्य रखें. गुस्से से बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
वृश्चिक: आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा. प्रमोशन की चिंता कम होगी. प्रेम जीवन सुखद रहेगा.
धनु: करियर को लेकर थोड़ी उलझन रह सकती है. सोच-समझकर निर्णय लें. पढ़ाई में ध्यान दें. आंखों की परेशानी हो सकती है.
मकर: धन लाभ के योग हैं. काम अधिक रहेगा, इसलिए योजना बनाकर करें. वाहन सावधानी से चलाएं. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.
कुंभ: नौकरी में बदलाव संभव है. धैर्य और समझदारी से काम लें. व्यापार में समय पर कार्य पूरे होंगे. सेहत का ध्यान रखें.
मीन: काम और व्यापार में फायदा मिलेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.