Aaj Ka Rashifal: आज 15 अक्टूबर, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता की पूजा के लिए खास माना जाता है. आज ललिता पंचमी का व्रत भी रखा जाएगा. पंचमी तिथि देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, जबकि सौभाग्य योग रात 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय.
मेष: आज का दिन अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है. लंबे समय से अटके सरकारी काम पूरे होने की उम्मीद है. अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें.
वृष: आज का दिन अनुकूल रहेगा. बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आपकी सकारात्मक सोच आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगी. रचनात्मक कामों में पहचान मिल सकती है.
मिथुन: आज आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें. आपकी बातचीत करने की कला लोगों को प्रभावित कर सकती है. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा.
कर्क: आज परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका रहेगा. हालांकि, किसी जरूरी फैसले को लेने में थोड़ी उलझन हो सकती है. किसी काम से उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें.
सिंह: आज का दिन उत्साह से भरा रह सकता है. किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है. राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिल सकते हैं.
कन्या: परिवार की जिम्मेदारियों को आप अच्छी तरह संभाल सकते हैं. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं. बड़ों का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा.
तुला: आज अपने मन को शांत रखकर काम करना चाहिए. पैसों से जुड़े बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें.र्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रहेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रह सकता है.
वृश्चिक: आज का दिन अच्छा रहने की उम्मीद है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है. आर्थिक स्थिति स्थिर रह सकती है.
धनु: कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी बड़ी कंपनी से संपर्क होने की उम्मीद है. महिलाएं घरेलू व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकती हैं.
मकर: दिन सामान्य रह सकता है. अपने व्यवहार में सुधार करने से लोगों के बीच सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में कुछ काम पूरे करने में ज्यादा समय लग सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
कुंभ: आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट हो सकते हैं. परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा और माता-पिता से कोई उपहार मिलने की संभावना है.
मीन: आज का दिन उत्साहपूर्ण रह सकता है. कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही फैसला लें. शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है.