Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा के प्रभाव से कई राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

ये रविवार कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और अवसर लेकर आया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल बता रही है कि कुछ लोगों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ राशियों को निवेश और संबंधों के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

India Daily
Meenu Singh

नई दिल्ली: ये रविवार कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और अवसर लेकर आया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल बता रही है कि कुछ लोगों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ राशियों को निवेश और संबंधों के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी. चंद्रमा का वृषभ राशि में रोहिणी नक्षत्र के साथ होना दिन को विशेष बनाता है और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से दिखाई देगा.

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित हैं. चंद्रमा अपने प्रिय रोहिणी नक्षत्र में होने के कारण मजबूत प्रभाव में हैं. वहीं बुध मिथुन, शुक्र और गुरु कर्क, केतु सिंह, राहु कुंभ तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. ऐसे ग्रह संयोग कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकते हैं.

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है. व्यापार और वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी, लेकिन फिलहाल नए निवेश से बचना बेहतर होगा. मेष वालों को मां काली की अराधना करनी चाहिए. 


वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को प्रेम और रिश्तों में सुखद अनुभव मिल सकता है. निवेश के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है, हालांकि ऊर्जा स्तर थोड़ा कम रह सकता है. इनके लिए हरी वस्तुएं पास में रखना लाभकारी होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को सिरदर्द या मानसिक तनाव जैसी छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा इन्हें आज निवेश करने पर नुकसान हो सकता है. इनका आज का दिन  मिला जुला सा रहेगा. मिथुन राशि वालों को भी मां काली की अराधना करनी चाहिए.

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आज का दिन बेहद शुभ संकेत दे रहा है. आय के नए स्रोत बनने, यात्रा और शुभ समाचार मिलने के योग हैं. इन जातकों को हरि वस्तुएं दान करना शुरु करना चाहिए.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता और कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है. इन्हें पीली वस्तु अपने पास रखना चाहिए.

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं. साथ ही यात्रा के भी योग बन रहे हैं. व्यापार के दृष्टिकोण से ये समय बिलकुल परफेक्ट माना जा रहा है. इस जातक के लोगों को भी हरी वस्तुएं अपने पास रखना चाहिए.  

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को जल्दबाजी से बचने और जोखिम भरे फैसले टालने की सलाह दी गई है. इन्हें परिस्थितियों के अनुसार काम करना होगा. ये जातक चोट की चपेट में आ सकते हैं. साथ ही किसी परेशानी में भी पड़ सकते हैं. इन्हें अपने पास लाल वस्तुएं रखना चाहिए.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए प्रेम, निवेश और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. वृश्चिक राशि वालों को हरी वस्तुएं दान करनी चाहिए.

धनु राशि 

धनु राशि के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिन लाभदायक रह सकता है. हालांकि इस दिन दुश्मनों का दबदबा रहेगा. इसके साथ ही इनके लिए आज निवेश करना शुभ रहेगा. धनु राशि वालों को लाल वस्तु पास रखना शुरु करना चाहिए. 

मकर राशि 

मकर राशि के लोगों को भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिए. प्रेम में लड़ाई के संकेत हैं. व्यापार अच्छा रहेगा, हालांकि निवेश थोड़ा रुककर कीजिए. इन जातकों को मां काली को प्रणाम करना शुरु करना चाहिए.

कुंभ राशि 

वहीं कुंभ राशि वालों को पारिवारिक मामलों में संयम रखने की जरूरत है, क्योंकि इनमें गृह कलेश के योग बन रहे हैं. हालांकि संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है. इस राशि के जातक आज छोटा-मोटा निवेश कर सकते हैं. साथ ही इन्हें हरी वस्तु को अपने पास रखना शुभ होगा.

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए दिन काफी अनुकूल रहने वाला है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे, पारिवारिक सहयोग मिलेगा और व्यवसाय में भी प्रगति के संकेत हैं. स्वास्थ्य में पहले से सुधार देखने को मिल सकता है.