T20 World Cup 2026

Aaj Ka Panchang : आषाढ़ माह का पहला मंगलवार आज, जानिए किस मुहूर्त में करें शुभ कार्य की शुरुआत?

Aaj Ka Panchang: पंचांग के माध्यम से आप दिन के शुभ और अशुभ काल का पता लगा सकते हैं. इसके साथ ही उस दिन की तिथि, नक्षत्र, योग आदि की भी जानकारी आप पंचांग से कर सकते हैं. आज 25 जून दिन मंगलवार है. इसके साथ ही आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आइए जानते हैं कि आज का दिन का पंचांग क्या कह रहा है.

Pt. Satyam Vishnu Awasthi

Aaj Ka Panchang: ज्योतिष के अनुसार जब किसी कार्य की शुरुआत शुभकाल में की जाती है तो उसके सफल होने की संभावना काफी अधिक होती है. आज 25 जून दिन मंगलवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इसके साथ ही श्रवण नक्षत्र है और वैधृति योग है. करण बव है. मिथुन में चंद्रमा और इसी राशि में सूर्य देव भी विराजमान हैं. 

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 25 पर होगा और सूर्यास्त 7 बजकर 23 पर होगा. आइए आज के पंचांग से जानते हैं आज के दिन का शुभ और अशुभ काल का समय क्या है.

दिनांक  -     25 जून 2024
दिन     =     मंगलवार
संवत्   =     2081
मास    =     आषाढ़ मास
पक्ष     =     कृष्ण पक्ष
तिथि    =    चतुर्थी तिथि 
नक्षत्र   =      श्रवण नक्षत्र
योग    =      वैधृति योग
दिशाशूल -    उत्तर दिशा
राहुकाल -    अपराह्न 3 बजे से 4:30 बजे तक

विशेष दिन - अंगारकी संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत 

आज का शुभ मुहूर्त ( Aaj ka Shubh Muhurat)

अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:56 से दोपहर 12:52 तक

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:05 से सुबह 04:45 तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:21 से शाम 07:42 तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02:43 से दोपहर 03:39 तक

निशिता मुहूर्त- 26 जून की सुबह 12:04 से सुबह 12:44 जून 26 तक

अमृत काल- 26 जून की सुबह 03:19 से सुबह 04:49 जून 26 तक

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.