Aaj Ka Panchang : रविवार के पंचांग से जानिए आज के शुभ और अशुभ काल का समय
Aaj Ka Panchang: आज 23 जून दिन रविवार है और आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज के लिए पश्चिम दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं होगा. पंचांग के माध्यम से आप दिन के शुभ और अशुभ काल का पता लगा सकते हैं. दिन में किस समय पर कोई काम करना चाहिए और कब नहीं ये बात आप पंचांग से जान सकते हैं.
Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग के माध्यम से आप किसी दिन की तिथि, शुभ और अशुभ काल के बारे में जान सकते हैं. शुभ काल में शुरू किया गया कार्य सफलता प्राप्त करता है. वहीं, अशुभ काल में शुरू किया गया कार्य विफल भी हो सकता है. आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही योग ब्रह्म रहने वाला है. करण तैतिल और गर रहेगा.
आज के दिन आषाढ़ माह की द्वितीया रहेगी. दिशा शूल पश्चिम में रहेगा. सूर्योदय सुबह 5 बजकर 24 और सूर्यास्त शाम 07 बजकर 22 पर होगा. चंद्रोदय शाम 8 बजकर 58 और चंद्रास्त सुबह 6 बजकर 14 पर होगा. आइए पंचांग के माध्यम से जानते हैं आज के दिन का शुभ और अशुभ काल का समय क्या रहेगा.
दिनांक - 23 जून 2024
दिन = रविवार
संवत् = 2081
मास = आषाढ़ मास
पक्ष = कृष्ण पक्ष
तिथि = द्वितीया तिथि
नक्षत्र = पूर्वाषाढा नक्षत्र
योग = ब्रह्म योग
दिशाशूल - पश्चिम दिशा
राहुकाल - शाम 05:38 से शाम 07:22 बजे तक
Also Read
आज का शुभ मुहूर्त ( Aaj ka Shubh Muhurat)
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:56 से दोपहर 12:52 तक
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:04 से सुबह 04:44 तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:21 से शाम 07:41 तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:43 से दोपहर 03:39 तक
निशिता मुहूर्त- 24 जून की सुबह 12:04 से सुबह 12:44 जून 24 तक
अमृत काल- दोपहर 12:26 से दोपहर 01:58 तक
त्रिपुष्कर योग- शाम 05:03 से सुबह 03:25 जून 24 तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- शाम 05:03 से सुबह 05:25 जून 24 तक
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.