T20 World Cup 2026

Aaj Ka Panchang : पंचांग से सावन के पहले सोमवार पर जानिए किस समय पर करें पूजा पाठ?

Aaj Ka Panchang: आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से ही सावन माह का प्रारंभ है और आज का दिन सोमवार है. आज के दिन शुभ और अशुभ काल के बारे में आप राशिफल से जान सकते हैं. शुभ काल में पूजन करने से फल अवश्य मिलता है. आइए जानते हैं आज के दिन का शुभ और अशुभ काल का समय क्या है. 

IDL
Pt. Satyam Vishnu Awasthi

Aaj Ka Panchang: आज सावन माह का पहलाा सोमवार है. आज से ही सावन माह की शुरुआत हो रही है. आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है, जो दोपहर 1 बजकर 11 तक रहने वाली है. इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी. आज के दिन नक्षत्र श्रवण रहेगा और योग प्रीति रहेगा. करण भी आज कौलव रहने वाला है. 

आज के दिन सूर्योदय 5 बजकर 37 मिनट पर होगा. इसके साथ ही सूर्यास्त 7 बजकर 18 मिनट पर होगा. चंद्रोदय शाम 8 बजकर 23 मिनट पर होगा. चंद्रास्त सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर होगा. पंचांग के माध्यम से आप दिन के शुभ और अशुभ काल के बारे में जान सकते हैं. शुभ काल में अगर आप किसी काम को करते हैं तो उसके सफल होने की संभावना काफी अधिक होती हैं. 

दिनांक  -     22 जुलाई 2024
दिन     =    सोमवार
संवत्   =     2081
मास    =     सावन मास
पक्ष     =     कृष्ण पक्ष
तिथि    =    प्रतिपदा तिथि 
नक्षत्र   =   श्रवण नक्षत्र
योग    =      प्रीति  योग
दिशाशूल -   पूर्व दिशा 

विशेष दिन - सावन का पहला सोमवार व्रत

आज का शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त-    04:15 ए एम से 04:56 ए एम    

प्रातः सन्ध्या    - 04:35 ए एम से 05:37 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 12:00 पी एम से 12:55 पी एम

विजय मुहूर्त-    02:44 पी एम से 03:39 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 07:17 पी एम से 07:37 पी एम

सायाह्न सन्ध्या- 07:18 पी एम से 08:20 पी एम

अमृत काल-    12:46 पी एम से 02:14 पी एम

निशिता मुहूर्त-    12:07 ए एम, जुलाई 23 से 12:48 ए एम, जुलाई 23 तक 

सर्वार्थ सिद्धि योग- 05:37 ए एम से 10:21 पी एम

आज का अशुभ काल 

राहुकाल- 07:20 ए एम से 09:02 ए एम

यमगण्ड- 10:45 ए एम से 12:27 पी एम

आडल योग- 05:37 ए एम से 10:21 पी एम

विडाल योग- 10:21 पी एम से 05:38 ए एम, जुलाई 23 तक

गुलिक काल- 02:10 पी एम से 03:53 पी एम
03:39 पी एम से 04:34 पी एम    

दुर्मुहूर्त- 12:55 पी एम से 01:50 पी एम

वर्ज्य-  02:00 ए एम, जुलाई 23 से 03:28 ए एम, जुलाई 23    तक    

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.