Aaj Ka Panchang : आज के पंचांग से जानें 20 जून दिन गुरुवार का शुभ और अशुभ काल
Aaj Ka Panchang: आज गुरुवार का दिन है. इसके साथ ही आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है. यह सुबह 07 बजकर 49 मिनट तक रहने वाली है. इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी. आज अनुराधा नक्षत्र है. योग साध्य है. पंचांग के माध्यम से आप दिन के शुभ मुहूर्त को जान सकते हैं. शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य सफल होता है.
Aaj Ka Panchang: पंचांग के माध्यम से दिन के शुभ और अशुभ काल का पता लगाया जा सकता है. शुभ काल में शुरू किए गए किसी भी कार्य के सफल होने की संभावना काफी अधिक होती है. वहीं, अशुभ काल में अगर आप किसी कार्य को करते हैं तो उसके सफल होने की संभावना कम होती है.
आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी. आज अनुराधा नक्षत्र है. जो शाम 6 बजकर 10 मिनट तक रहने वाला है. इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा. आज योग साध्य है. करण तैतिल है. चंद्रमा वृश्चिक और सूर्य मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे.
दिनांक - 20 जून 2024
दिन = गुरुवार
संवत् = 2081
मास = ज्येष्ठ मास
पक्ष = शुक्ल पक्ष
तिथि = त्रयोदशी तिथि
नक्षत्र = अनुराधा नक्षत्र
योग = साध्य योग
दिशाशूल - दक्षिण दिशा
राहुकाल - मध्याह्न 1:30 बजे से 3 बजे तक
Also Read
आज का शुभ मुहूर्त ( Aaj ka Shubh Muhurat)
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:55 से दोपहर 12:51 तक
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:03 से सुबह 04:44 तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:21 से शाम 07:41 तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:43 से दोपहर 03:38 तक
निशिता मुहूर्त- 21 जून की सुबह 12:03 से सुबह 12:43 जून 20 तक
अमृत काल- सुबह 07:26 से सुबह 09:05 तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 05:24 से शाम 06 बजकर 10 तक
रवि योग- सुबह 05:24 से शाम 06:10 तक
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.