साल 2026 में त्योहार से लेकर शादी तक सब की तारीखें खिसकी आगे, जानें क्यों हुआ ऐसा, यहां देखें पूरी लिस्ट
साल 2026 में अधिक मास का योग बन रहा है. ऐसे में शादी से लेकर त्योहार से सभी तारीख आगे बढ़ गई है. चलिए नजर डालते हैं त्योहार की कैलेंडर लिस्ट पर.
नई दिल्ली: साल 2026 गुरुवार, 1 जनवरी से शुरू हो रहा है, लेकिन इस साल हिंदू पंचांग में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इसका असर पूरे साल के व्रत, त्योहार और शुभ कार्यों पर पड़ेगा. कारण है अधिक मास (मलमास). इस एक महीने के कारण कई त्योहार एक महीने आगे खिसक जाएंगे. पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह में अधिक मास का योग बन रहा है.
इस साल 17 मई से 15 जून 2026 तक मलमास रहेगा, जिससे शादी, गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन, यज्ञोपवीत जैसे मांगलिक कार्य पूरे एक महीने नहीं हो सकेंगे. अधिक मास में सूर्य की संक्रांति नहीं होती, इसलिए इस महीने को अशुभ माना जाता है. इस दौरान खरीद-बिक्री, सगाई और भूमि संबंधी कार्य तो किए जा सकते हैं, लेकिन शुभ मुहूर्त नहीं निकलता. इसी कारण अधिक मास को ‘मलमास’ कहा जाता है, यानी ऐसा महीना जिसमें शुभ कार्य सीमित हों.
मलमास में क्या करना चाहिए?
हिंदू शास्त्रों के अनुसार इस मास में दान, तप, जप, पूजा-पाठ और तीर्थ स्नान अत्यंत शुभ माना जाता है. माना जाता है कि इस महीने किए गए पुण्य कार्य का कई गुना अधिक फल मिलता है. मलमास खत्म होते ही 2026 का पहला बड़ा त्योहार मकर संक्रांति मनाया जाएगा. इसके साथ ही इस साल नवरात्रि, होली, रक्षाबंधन, दिवाली, करवा चौथ, छठ पूजा, गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जाएंगे.
जनवरी 2026
3 जनवरी: पौष पूर्णिमा, माघ स्नान
6 जनवरी: सकट चौथ
13 जनवरी: लोहड़ी
14 जनवरी: मकर संक्रांति, षटतिला एकादशी
18 जनवरी: मौनी अमावस्या
23 जनवरी: बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
26 जनवरी: भीष्म अष्टमी
29 जनवरी: जया एकादशी
फरवरी 2026
1 फरवरी: माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती
13 फरवरी: विजया एकादशी
15 फरवरी: महा शिवरात्रि
24 फरवरी: होलाष्टक प्रारंभ; अन्नपूर्णा अष्टमी
27 फरवरी: आमलकी एकादशी
मार्च 2026
2 मार्च: होलिका दहन
3 मार्च: होली
8 मार्च: रंग पंचमी
11 मार्च: शीतला अष्टमी
15 मार्च: पापमोचनी एकादशी
26 मार्च: रामनवमी
29 मार्च: कामदा एकादशी
31 मार्च: महावीर जयंती
अप्रैल 2026
2 अप्रैल: हनुमान जयंती
3 अप्रैल: गुड फ्राइडे
14 अप्रैल: बैसाखी
19 अप्रैल: परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया
27 अप्रैल: मोहिनी एकादशी
मई 2026
13 मई: भद्रकाली एकादशी
16 मई: वट सावित्री व्रत
17 मई: अधिक मास प्रारंभ
जून 2026
15 जून: मलमास समाप्त; सोमवती अमावस्या
25 जून: निर्जला एकादशी
29 जून: कबीर जयंती, वट सावित्री व्रत
जुलाई 2026
17 जुलाई: श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा
25 जुलाई: हरिशयनी एकादशी, चातुर्मास प्रारंभ
29 जुलाई: गुरु पूर्णिमा
अगस्त 2026
15 अगस्त: हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस
17 अगस्त: नाग पंचमी
19 अगस्त: तुलसीदास जयंती
28 अगस्त: श्रावण पूर्णिमा, रक्षा बंधन
31 अगस्त: गणेश चतुर्थी
सितंबर 2026
1 सितंबर: जन्माष्टमी
14 सितंबर: हरतालिका तीज
17 सितंबर: सूर्य षष्ठी
25 सितंबर: अनंत चतुर्दशी
27 सितंबर: पितृ पक्ष प्रारंभ
अक्टूबर 2026
2 अक्टूबर: गांधी जयंती
10 अक्टूबर: पितृ पक्ष समाप्त
11 अक्टूबर: नवरात्रि आरंभ
20 अक्टूबर: महानवमी, दशहरा
22 अक्टूबर: पापांकुशा एकादशी
25 अक्टूबर: शरद पूर्णिमा
26 अक्टूबर: वाल्मिकी जयंती
29 अक्टूबर: करवा चौथ
नवंबर 2026
1 नवंबर: अहोई अष्टमी
5 नवंबर: रमा एकादशी
6 नवंबर: धनतेरस
8 नवंबर: दिवाली
9 नवंबर: सोमवती अमावस्या
10 नवंबर: गोवर्धन पूजा
11 नवंबर: भाई दूज
15 नवंबर: छठ पूजा
20 नवंबर: तुलसी विवाह
21 नवंबर: हरिप्रबोधिनी एकादशी
23 नवंबर: वैकुंठ चतुर्दशी
24 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा
दिसंबर 2026
1 दिसंबर: कालभैरव जयंती
4 दिसंबर: उत्पन्ना एकादशी
20 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
23 दिसंबर: मार्गशीर्ष पूर्णिमा
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.