West Bengal Exit Poll: बंगाल में ममता का किला ध्वस्त, पहली बार बनने जा रही बीजेपी की सरकार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा कि कुल 294 सीटों पर मतदान हुआ था. 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों और 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हुआ.
West Bengal Assembly Election Exit Poll: पश्चिम बंगाल में बुधवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया. इसी के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के परिणाम आने शुरू हो गए हैं. हमारे चैनल इंडिया डेली लाइव ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर AI के जरिए एग्जिट पोल कराया है. एग्जिट पोल के परिणामों पर नजर डालने से पहले हम आपको पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव की पूरी जानकारी दिए देते हैं.
पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों पर एक नजर
पश्चिम बंगाल में विधानसभा कि कुल 294 सीटों पर मतदान हुआ था. 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों और 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हुआ. मुख्य मुकाबला भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी और बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के बीच है. कुल मिलाकर इस चुनाव में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने 1,448 उम्मीदवरों की किस्मत का फैसला कर दिया है. वैसे तो इस चुनाव में कई पार्टियां जैसे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), बीजेपी, कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट) मैदान में थे लेकिन मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच ही माना जा रहा है.
टीएमसी के प्रमुख उम्मीदवार
टीएमसी ने 294 में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि तीन सीटें (दार्जिलिंग और कालिम्पोंग) में अपने सहयोगी दल भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (BGPM) के लिए छोड़ दी हैं. ममता बनर्जी अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं जहां उनका सीधा मुकाबला भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से है. टीएमसी से अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में कोलकाता पोर्ट से फिरहाद हाकिम, अरूप बिस्वास (टॉलीगंज), शशि पांजा (श्यामपुकुर), ब्रत्य बसु (दमदम) और कमरहाटी से मदन मित्र हैं.
भाजपा के प्रमुख उम्मीदवार
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में सभी 294 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. सबसे बड़ा नाम सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. सुवेंदु अधिकारी ने 2021 के चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हराया था. इसलिए भवानीपुर सीट इस बार ममता बनर्जी और सुवेंदु के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुकी है. बीजेपी के अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में अग्निमित्रा पॉल (आसनसोल दक्षिण), दिलीप घोष (खड़गपुर सदर), शंकर घोष (सिलीगुड़ी). बता दें कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने दावा किया है कि उनकी पार्टी पहले चरण में 100 सीटों पर जीत चुकी है.
इंडिया डेली के AI एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार
इंडिया डेली के AI एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में इतिहास में पहली बार कमल खिलने जा रहा है. यानी बीजेपी राज्य की सत्ता पर काबिज होती नजर आ रही है. पोल्स में बीजेपी को 170 से 200 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. वहीं टीएमसी को 94 से 124 सीटें मिल रही हैं. वहीं अन्य के खाते में 17 से अधिक सीटें जा रही है.
वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को टीएमसी से कम वोट मिल रहा है लेकिन वह फिर भी बंगाल में सरकार बना रही है. बीजेपी को 40-45%, टीएमसी को 44-46% और अन्य को 9-15% वोट मिलते नजर आ रहे हैं.
एग्जिट पोल के मुताबिक बंगाल में ममता बनर्जी मुख्यमंत्री के तौर पर 41% जनता की पहली पसंद हैं. सुवेंधु अधिकारी 35% जनता की पहली पसंद हैं, अधीर रंजन 4% जनता की और अभिषेत बनर्जी सीएम के तौर पर 11% जनता की पहली पसंद हैं.