पश्चिम बंगाल में आज पहला चरण चुनाव, 152 सीटों के लिए हो रहा मतदान; यहां देखें प्रमुख उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होना है. पहला चरण आज यानी 23 अप्रैल को होने वाला है, वहीं दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा. आइए देखते हैं आज मैदान में कौन प्रमुख चेहरे खड़े हैं.
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होना है. जिसमें पहला चरण आज यानी 23 अप्रैल को हो रहा है. इस चरण में राज्य के उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी बंगाल के विभिन्न इलाकों की कुल 152 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वहीं 142 सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा.
इस बार का चुनाव मुख्य रूप से सत्ताधारी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला होता नजर आ रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC अपने पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्य और संगठनात्मक ताकत पर भरोसा कर रही है. जबकि BJP राज्य में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए पूरे जोर-शोर से प्रचार कर रही है.
बीजेपी के लिए पहला चरण चुनाव महत्वपूर्ण
BJP के लिए पहला चरण विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह मुख्यतः उत्तरी बंगाल की सीटों पर केंद्रित है. 2019 के लोकसभा चुनावों और 2021 के विधानसभा चुनावों में इस क्षेत्र ने BJP को मजबूत आधार प्रदान किया था. पार्टी की रणनीति इसी क्षेत्र में अपना दबदबा बनाए रखने पर टिकी हुई है.
पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवारों की लिस्ट
चुनावी मैदान में कई दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. पहले चरण की कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर प्रमुख उम्मीदवार इस प्रकार हैं:
- ममता बनर्जी – अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
- सुवेंदु अधिकारी – भारतीय जनता पार्टी
- अधीर रंजन चौधरी – कांग्रेस
- पवित्र कर – भारतीय जनता पार्टी
- शेख जरियातुल हुसैन – कांग्रेस
- प्रदीप प्रसाद – कांग्रेस
- तापस बनर्जी – अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
- अग्निमित्रा पॉल – भारतीय जनता पार्टी
- रेखा पात्रा – भारतीय जनता पार्टी
- प्रसून बनर्जी – अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
- दिलीप घोष – भारतीय जनता पार्टी
- प्रदीप सरकार – अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
- डॉ. पापिया चक्रवर्ती – कांग्रेस
- हुमायूं कबीर – अखिल भारत जनाधिकार पार्टी
- मुस्तफिजुर रहमान – CPI(M)
- निशीथ प्रमाणिक – भारतीय जनता पार्टी
- सबलू बर्मन – अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
- राकेश सिंह – भारतीय जनता पार्टी
- मदन मित्रा – तृणमूल कांग्रेस
- गोपाल चंद्र साहा – भारतीय जनता पार्टी
- लिपिका बर्मन घोष – अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
- शंकर घोष – भारतीय जनता पार्टी
- नोमान राय – भारतीय जनता पार्टी
और पढ़ें
- दिल्ली में लू का कहर! NCR में 41-43°C रहेगा तापमान, बच्चों-बुजुर्गों को दोपहर में घर में रहने की सलाह
- MI vs CSK, Live Streaming: आज होगा IPL 2026 का हाई प्रोफाइल मुकाबला, इस प्लेटफॉर्म पर देखें MI-CSK के बीच भिड़ंत
- तमिलनाडु में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला, युवाओं में विजय की लहर; मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों की लिस्ट