किस पक्षी की एक लात से शेर की हो जाती है मौत?


Princy Sharma
06 May 2025

शेर

    शेरों को जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन हर राजा को कभी न कभी चुनौती मिलती है. कुछ जानवर ऐसे भी हैं जो शेर को मारने की ताकत रखते हैं. चलिए जानते हैं इन जानवरों के नाम

केप भैंसा

    केप भैंसा को 'ब्लैक डेथ' कहा जाता है. अकेले शेर के लिए केप भैंसा बेहद खतरनाक है. झुंड मिलकर शेर पर हमला कर देता है और जान भी ले सकते हैं.

अफ्रीकी हाथी

    आमतौर पर शेर हाथियों से दूर रहते हैं. लेकिन जब हाथी का बच्चा खतरे में हो, तो गुस्से में हाथी शेर को कुचल या मार सकता है.

इंसान

    सबसे बड़ा खतरा शेरों के लिए हम इंसान ही हैं. शिकार, जंगल कटाई, ट्रॉफी हंटिंग और संघर्ष ने शेरों की संख्या घटा दी है.

लकड़बग्धा

    अकेला लकड़बग्धा शेर के सामने नहीं टिकता, लेकिन पूरा झुंड हमला कर दे तो खेल पलट सकता है. बड़ी संख्या में लकड़बग्धा शेर को घायल या मार भी सकते हैं.

नाइल मगरमच्छ

    जब शेर पानी पीने आता है, तभी मगरमच्छ घात लगाकर हमला करता है. मगरमच्छ के पकड़ में आने के बाद शेर का बचना मुश्किल होता है.

हिप्पोपोटेमस

    ये मांस नहीं खाते लेकिन इनका गुस्सा और जबरदस्त काटने की ताकत शेर को मार सकती है. खासकर पानी के पास, शेरों को जान गंवानी पड़ती है.

शुतुरमुर्ग

    हैरान कर देने वाली बात है कि शुतुरमुर्ग भी शेर को मार सकता है. उनके पास तेज रफ्तार और जबरदस्त लात मारने की ताकत होती है. जरूरत पड़ने पर वो खतरनाक साबित होते हैं.य

More Stories