जानें क्या है VVPAT Machine, कैसे करती है काम?
India Daily Live
26 Apr 2024
बैलेट पेपर से होता था चुनाव
पहले चुनाव बैलेट पेपर से होता था, बाद में यह EVM मशीन से होने लगे.
अब वीवीपैट का भी होता है उपयोग
जब ईवीएम पर भी सवाल उठे तो वीवीपैट को लाया गया.
क्या है वीवीपैट?
VVPAT का मतलब Voter Verifiable Paper Audit Trail है. यह ईवीएम मशीन से कनेक्ट रहती है.
दिखती है पर्ची
इस मशीन में आप ईवीएम में जिस प्रत्याशी को वोट देते हैं, उसकी पर्ची आपके सामने आ जाती है.
ऐसे काम करती है यह मशीन
EVM और VVPAT मशीन एक कंट्रोल यूनिट के साथ जुड़ी होती हैं. जब आप ईवीएम का बटन दबाते हैं तो एक बीप की आवाज आती है.
इतने समय तक दिखती है पर्ची
आप ईवीएम पर जिस प्रत्याशी को वोट देते हैं. उसके नाम की स्लिप वीवीपैट में लगे ग्लास विंडो में 7 सेकेंड तक नजर आती है.
नीचे गिर जाती है पर्ची
यह पर्ची आपको कुछ देर तक दिखती है और इसके बाद यह पर्ची मशीन में ही एक सील्ड पैक बॉक्स में गिर जाती है.
पहली बार यहां हुआ था इस मशीन का उपयोग
इस मशीन का पहली बार उपयोग नागालैंड विधानसभा चुनाव में साल 2013 में हुआ था. वहां इसका ट्ऱ़ॉयल किया गया था.
वोट और पर्चियां मिलान की थी याचिका
विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में ईवीएम से डाले गए वोट और वीवीपैट की पर्चियों के 100 प्रतिशत मिलान को लेकर याचिका डाली थी. अब कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है.