सिर्फ 4 महीने में पैसा डबल, 257% का रिटर्न दे गया इस सरकारी कंपनी का शेयर


Mohit Tiwari
17 Jan 2024

मंगलवार को रॉकेट बन गए शेयर

    इस सरकारी कंपनी के शेयर्स में मंगलवार को 19 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है. इसके साथ ही इसका प्राइज 375.65 रुपये हो गया है.

52 वीक का है हाई

    इस दिन कंपनी के शेयर प्राइज 378.15 रुपये के हाई पर भी पहंचे. इसके साथ ही कंपनी के शेयर्स ने 52 हफ्तों का नया हाई भी बनाया है.

कौन सी है यह कंपनी?

    इस कंपनी का नाम आईटीआई लिमिटेड है. यह टेलीकॉम उपकरण बनाती है.

4 महीनों में पैसा कर दिया डबल

    इस कंपनी के शेयर्स ने महज 4 महीनों में निवेशकों को पैसा डबल कर दिया है.

116 प्रतिशत का दिया है रिटर्न

    21 सितंबर 2023 को शेयर प्राइज 173.50 रुपये था. वहीं,16 जनवरी 2024 महज 4 महीनों में शेयर प्राइज 116 % बढ़कर 378.15 पर पहुंच गया है.

1 साल में आया 257 प्रतिशत का उछाल

    इस कंपनी के शेयर प्राइज में बीते 1 साल में 257 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है.

10 महीने में आया 316 प्रतिशत का उछाल

    अगर बीते 10 महीनों की बात करें तो कंपनी के शेयर प्राइज में 316 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है.

90 से पहुंचा 375

    17 मार्च 2023 को शेयर 90.29 रुपये पर थे. वहीं, 16 जनवरी 2024 को शेयर प्राइज 375.65 रुपये हो गया है.

यह रहा 52 हफ्ते का लो लेवल

    इस कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते का लो लेवल 86.50 रुपये रहा है. बीते 1 माह में कंपनी के शेयर्स में 26 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है.

More Stories