रेलवे स्टेशन पर अब घर बैठे बुक करें कुली और व्हीलचेयर
अब स्टेशन पर कुली ढूंढने की जरूरत नहीं
यात्री घर बैठे ही कुली की एडवांस बुकिंग कर सकेंगे.
बुजुर्गों के लिए मिलेगी व्हीलचेयर सुविधा
बुजुर्ग और दिव्यांग यात्री पहले से व्हीलचेयर बुक कर पाएंगे.
16 नवंबर से अजमेर मंडल में शुरुआत
पहले चरण में अजमेर रेल मंडल में यह व्यवस्था लागू होगी.
व्हीलचेयर बुकिंग के लिए खोलें वेबसाइट
IRCTC Tourism की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
More या Services विकल्प पर करें क्लिक
होमपेज पर जाकर AT STATIONS सेक्शन चुनें.
10 अंकों का PNR नंबर करें दर्ज
E-Wheelchair विकल्प चुनकर PNR नंबर डालें.
स्टेशन चुनकर पूरी करें बुकिंग
बोर्डिंग या डेस्टिनेशन स्टेशन चुनकर Book पर क्लिक करें.
मोबाइल ऐप से बुक कर सकेंगे कुली
अधिकृत ऐप पर PNR से जुड़ी एडवांस बुकिंग होगी.
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
स्टेशन पर सामान उठाने और व्हीलचेयर तलाशने की परेशानी घटेगी.