SBI की स्पेशल स्कीम से मोटी कमाई, जानें डिटेल्स
Gyanendra Tiwari
15 Jan 2024
एसबीआई की स्पेशल स्कीम
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम शुरू की है.
लॉन्च किया SGRTD
देश में एनवायरमेंट फ्रेंडली इनिशिएटिव और प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट (SGRTD) लॉन्च किया है.
SBI की बड़ी पहल
उम्मीद की जा रहा है कि SBI के इस पहल से देश में ग्रीन फाइनेंस इकोसिस्टम के विकास को बढ़ावा मिलेगा.
ये कर सकते हैं निवेश
रेजिडेंट इंडीविजुअल, नॉन रेजिडेंट्स और NRI एसबीआई ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट स्कीम में निवेश कर सकते हैं.
निवेश का टेन्योर
SGRTD स्कीम में कोई भी निवेशकों 1111 दिन, 1777 दिन और 2222 दिन के लिए निवेश कर सकता है.
रिलेट डिपॉजिट पर इंटरेस्ट
बैंक रिलेट डिपॉजिट पर ग्राहकों को 1111 और 1777 दिन के स्कीम पर 6.65% और 2222 दिन के निवेश पर 6.40 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है.
बल्क डिपॉजिट पर इंटरेस्ट
इसके साथ ही बैंक बल्क डिपॉजिट पर 1111 और 1777 दिन के स्कीम पर 6.15% और 2222 दिन की स्कीम पर 5.90 फीसदी ब्याज तय किया है.
वरिष्ठ नागरिक अतिरिक्त फायदा
बैंक अपने अन्य एफडी की तरह इस स्कीम में भी वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त (अधिक) ब्याज दे रही है.
प्री मैच्योर विड्रॉल सुविधा
इतना ही नहीं इस स्कीम में निवेशक जरूरत पड़ने पर समय से पहले (प्री मैच्योर विड्रॉल) भी अपना पैसा निकाल सकते हैं.
ओवर ड्राफ्ट की सुविधा
साथ ही ग्राहकों को जमा रकम पर लोन और ओवर ड्राफ्ट की सुविधा भी मिलेगी और आयकर नियमों के मुताबिक TDS भी लागू होगा.