BOB के बाद अब इस सरकारी बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, जानें नई दरें
Sagar Bhardwaj
03 Jan 2024
PNB ने FD पर बढ़ाया ब्याज
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है.
1 जनवरी से लागू हुईं नई दरें
नई ब्याज दरें 1 जनवरी से लागू हो गई हैं.
2 करोड़ से कम की FD पर रिवाइज्ड दरें
रिवाइज्ड दरें 2 करोड़ की FD से कम के लिए हैं.
कितनी बढ़ी ब्याज
बैंक ने 180 से 270 दिनों के इंटरेस्ट रेट को 5.5% से बढ़ाकर 6% कर दिया है.
271 दिन से 1 साल की अवधि पर
271 दिन से 1 साल से कम अवधि के लिए ब्याज दर 5.80% से बढ़ाकर 6.35% कर दिया है.
400 दिन की FD पर
400 दिन की FD पर मिलने वाले ब्याज की दर को बढ़ाकर 7.25% किया गया है, जो कि पहले 6.80% थी.
444 दिन की FD पर
वहीं, 444 दिन की FD पर मिलने वाली ब्याज में कटौती कर इसे 7.25% से घटाकर 6.80% किया गया है.