हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में फिर खिसका भारत का रैंक


Garima Singh
09 Jan 2025

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स

    दुनिया के सभी देशों के पासपोर्ट की ताकत का आकलन करने वाली एक वार्षिक रैंकिंग है. इसका आंकलन किसी देश के पासपोर्ट धारकों को बिना वीज़ा के कितने देशों में यात्रा करने की अनुमति है, इस आधार पर तय की जाती है.

भारत की रैंकिंग

    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार भारत की रैंकिंग 85 है.

लगातार खिसक रही रैंकिंग

    साल 2015 के बाद से हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत की रैंकिंग ख़राब होती जा रही है.

पिछले साल भारत की रैंकिंग

    साल 2024 में हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 80वें पायदान पर था.

वीजा-मुक्त यात्रा

    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 की रैंकिंग के मुताबिक भारत की केवल 57 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुंच होगी.

सबसे बेहतर रैंकिंग

    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत की सबसे बेहतर रैंकिंग साल 2006 में थी. इस साल भारत इंडेक्स पर 71वें पायदान पर रहा.

कौन सा देश रहा नंबर 1

    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार सिंगापुर इस लिस्ट में पहले पायदान पर रहा. यहां के पासपोर्ट धारकों को 195 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुंच होगी.

More Stories