कितनी सैलरी हो तो खरीद सकते हैं घर, वरना फंस जाएंगे!
India Daily Live
19 Aug 2024
सपना
हर किसी का सपना होता है की उनके पास खुद का घर हो. ऐसे में कुछ नौकरी पकड़ने के तुरंत बाद अपना घर खरीदने का सोचते हैं.
डाउन पेमेंट
आमतौर पर शहर में लोग फ्लैट खरीदना पसंद करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि आसानी से होम लोन मिल जाता है. ऐसे में लोग डाउन पेमेंट में पूरी सेविंग खर्च कर देते हैं.
इन चीजों का रखें ध्यान
अगर आप प्राइवेट जॉब करते हैं तो घर खरीदने से पहले कुछ चीजों के बारे में जरूर सोचना चाहिए आइए जानते हैं इसके बारे में.
पहली नौकरी में घर न खरीदें
पहली नौकरी के साथ ही घर और कार न खरीदें वरना पूरा समय EMI भरने में निकल जाएगा. सेविंगस भी नहीं हो पाएगी.
प्रॉपर्टी खरीदें
अगर आप घर खरीदने का फैसला कर रहे हैं तो प्रॉपर्टी खरीदें. फ्लैट खरीद रहे हैं तो ऐसी जगह पर खरीदें जहां घर की वैल्यू बढ़ती रहें.
कहां खरीदें घर?
फ्लैट उस जगह पर खरीदें जहां उसकी कीमत हर साल उसकी कीमत में 10% में बढ़ोतरी हो और 20 साल बाद फ्लैट की कीमत बॉयिंग प्राइस से तिगुनी हो.
कब खरीदें घर?
जब तक आपकी जॉब सेक्योर न हो तब तक घर खरीदने का न सोचें. अच्छी सैलरी होने और जॉब सिक्योर होने पर ही घर या जमीन लेने का सोचें.
कितनी होनी चाहिए EMI
लोगों को घर तभी खरीदना चाहिए जब होम लोन की EMI सैलरी का 20-25% हिस्सा हो.
उदाहरण
उदाहरण के लिए अगर आपकी महीने की सैलरी 1 लाख रुपये है तो आप 25K रुपये का होम लोन भर सकते हैं. लेकिन आपकी सैलरी 50 से 70 के बीच सैलरी और EMI में 25K रुपये देते हैं तो यह गलत साबित हो सकता है.