सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में भी गिरावट
Purushottam Kumar
10 Jan 2024
सातवें आसमान से गिरा सोना
साल 2024 के आठवें और इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार 10 January 2024 को सोने और चांदी की कीमत में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोने और चांदी के दाम में एक साथ तेजी दर्ज की गई थी.
62,348 रुपये के स्तर पर सोना
बुधवार को 24 कैरेट सोना 67 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 62,348 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.
मंगलवार को महंगा हुआ था सोना
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 223 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से उछल कर 62,415 रुपये से स्तर पर बंद हुआ था.
71,447 रुपये किलो चांदी
बुधवार को भी सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को चांदी 393 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता 71,447 रुपये के स्तर पर बंद हुई.
मंगलवार को चांदी की चमक पड़ी थी फीकी
इससे पहले मंगलवार को भी चांदी 454 रु. की तेजी के साथ 71,840 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.
24 कैरेट
24 कैरेट यानी 99.9 % शुद्ध सोना 67 रु. सस्ता होकर 62,192 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
23 कैरेट
23 कैरेट यानी 95.8 % शुद्ध गोल्ड 67 रु. नरमी के साथ 61,934 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ.
22 कैरेट
22 कैरेट यानी 91.7 % प्योर गोल्ड 61 रु. गिरकर 56,968 रुपये के स्तर पर रहा.
18 कैरेट
18 कैरेट यानी 75.0 % शुद्ध सोना 50 रु. की गिरावट के साथ 46,644 रुपये के स्तर पर रहा.
14 कैरेट
14 कैरेट यानी 58.3 % शुद्ध सोना 39 रु. की कमजोर होकर 36,382 रुपये के स्तर पर रहा.