SBI का बड़ा ऑफर, जानें लास्ट डेट समेत तमाम जानकारी


Gyanendra Tiwari
15 Jan 2024

एसबीआई का बड़ा ऑफर

    देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) कार खरीदने वालों को सस्ती ब्याज दर पर कार लोन उपलब्ध करा रहा है.

कार लोन पर ऑफर

    इतना ही नहीं एसबीआई ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कार लोन पर कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं ले रहा है.

8.75 फीसदी की ब्याज दर पर कार लोन

    SBI के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक बैंक 8.75 फीसदी की ब्याज दर पर ग्राहकों से लोन उपलब्ध करा रहा है.

सेकेंड हैंड कार के लिए 11.40% ब्याज

    इसके साथ ही एसबीआई सेकेंड हैंड यूज्ड कार खरीदने पर करीब 11.40 फीसदी की ब्याज दर पर लोन ऑफर कर रहा है.

7 से 5 साल का टेन्योर

    बैंक नई कार के लिए सात साल और सेकेंड हैंड यूज्ड कार पर पांच साल की अवधि के लिए लोन दे रहा है.

प्रोसेसिंग फीस माफ

    इसके साथ ही बैंक ने 31 जनवरी 2024 तक नई कार खरीदने वालों से लोन पर लगने वाले प्रोसेसिंग फीस को भी नहीं लेने का भी ऐलान किया है.

यूज्ड कार पर प्रोसेसिंग फीस

    हालांकि सेकेंड हैंड यूज्ड कार खरीदने वाले ग्राहकों को लोन पर GST के साथ करीब 1.25 फीसदी और अधिकतम 10,000 रुपये तक प्रोसेसिंग फीस के रूप में देना होगा.

90 फीसदी तक लोन

    बैंक नई कार के लिए उसकी कीमत का तकरीबन 90 फीसदी अमाउंट तक लोन मंजूर कर रहा है.

क्रेडिट स्कोर का अहम रोल

    आपको बता दें कि किसी भी तरह के लोन के लिए आवेदक का क्रेडिट स्कोर बढ़िया होना चाहिए. क्रेडिट स्कोर 750 से ऊपर होने पर लोन के रिजेक्ट होने की संभावना कम रहती है.

More Stories