प्राइवेट कारों के मामले में नंबर-1 बना ये शहर, दिल्ली को पीछे छोड़ा
Sagar Bhardwaj
15 Jan 2024
नंबर वन बना बेंगलुरु
प्राइवेट कारों की संख्या के मामले में टेक सिटी बेंगलुरु ने दिल्ली को पीछे छोड़ दिया है.
दिल्ली में घटीं प्राइवेट कार
दिल्ली स्टैटिक्स हैंडबुक 2023 के अनुसार, पिछले साल 31 मार्च तक दिल्ली में रजिस्टर्ड प्राइवेट कारों की संख्या 20.71 लाख यूनिट थी.
प्राइवेट कारों में 38 फीसदी की गिरावट
31 मार्च के बाद इसमें 38.8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है.
दिल्ली में क्यों घटीं प्राइवेट कार
यह गिरावट अक्टूबर 2018 में प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली में 10 वर्ष से ज्यादा पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कारण है.
बेंगलुरू में कितनी कारें
पिछले साल 31 मार्च को जारी कर्नाटक परिवन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बेंगलुरू में रजिस्टर्ड प्राइवेट कारों की संख्या 22.33 लाख यूनिट थी.
दिल्ली में 48.77 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द
दिल्ली सरकार ने 2021-22 तक 48.77 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया था.
दिल्ली मेंं घटीं प्राइवेट कारें
2022 में दिल्ली में सड़क पर मोटर वाहनों की कुल संख्या 79.18 लाख थी जो 35.38 प्रतिशत की कमी दर्शाती है.