बंटाधार कर देगा ज्यादा पैसों का लालच, ये है WhatsApp Scam से बचने का तरीका
Shilpa Srivastava
11 Dec 2024
विश्वसनीय ऐप्स और प्लेटफार्मों का इस्तेमाल करें
किसी भी फाइनेंशियल लेन-देन से पहले ऐप्स और प्लेटफार्मों को वेरिफाई करें.
व्हाट्सएप लिंक से बचें
व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग प्लेटफार्मों के जरिए भेजे गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि ये अक्सर फिशिंग अटैक्स होते हैं.
रिव्यूज और रेटिंग्स चेक करें
किसी भी वित्तीय ऐप्स की विश्वसनीयता को वेरिफाई करने के लिए ऑनलाइन रिव्यूज और रेटिंग्स चेक करें.
ज्यादा लाभ के वादे से बचें
जो स्कीम ज्यादा लाभ या गारंटी का वादे करती हैं, वे आमतौर पर स्कैम होती हैं.
प्राइवेसी की सुरक्षा करें
अपनी पर्सनल जानकारी जैसे बैंक डिटेल्स, पासवर्ड आदि को हमेशा सुरक्षित रखें.
संदिग्ध लिंक से बचें
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें, खासकर जब वे किसी अननोन सोर्स से भेजे गए हों.
टू-स्टेप वेरिफिकेशन
अपनी ऑनलाइन सुरक्षा को बढ़ाने के लिए दो-चरणीय प्रमाणीकरण का इस्तेमाल करें.
साइबर पुलिस से कॉन्टैक्ट करें
अगर आपको लगता है कि आप स्कैम का शिकार हो गए हैं, तो तुरंत साइबर पुलिस से संपर्क करें.
सतर्क रहें
अगर कोई ऐप आपको ज्यादा और जल्दी बेनिफिट के लिए कहता है तो उस पर यकीन न करें.