Google का 'सुपरब्रेन' जिसने दिया 30 साल पुराने सवाल का जवाब


Shilpa Srivastava
12 Dec 2024

Google Willow

    गूगल ने एक नया क्वांटम चिप लॉन्च किया है, जिसे Willow कहा जा रहा है.

क्वांटम चिप

    Willow चिप कठिन से कठिन मैथ्स की प्रॉब्लम्स को मिनटों में हल कर सकता है.

क्या है खासियत

    सुपर कंप्यूटर को जिन समस्याओं को हल करने में ब्रह्मांड की उम्र से भी ज्यादा समय लगे, Willow उसे 5 मिनट में कर सकता है.

गूगल CEO की टिप्पणी

    सुंदर पिचाई के अनुसार, Willow चिप ने 30 साल पुरानी एक समस्या का समाधान किया है.

क्यूबिट्स का इस्तेमाल

    इस चिप में ज्यादा क्यूबिट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे गलतियों की संभावना कम होगी.

क्वांटम कम्प्यूटिंग

    Willow क्वांटम कम्प्यूटिंग में काम करेगा, जो सामान्य कंप्यूटरों से कई गुना तेज होता है.

सुपरपोजिशन

    क्वांटम कम्प्यूटिंग में क्यूबिट्स 0, 1 या दोनों का कॉम्बो कर सकते हैं, जिससे कई कैलकुलेशन एक साथ की जा सकती हैं.

क्या हैं फायदे

    Willow का इस्तेमाल AI, दवाओं, एनर्जी और फ्यूजन ऊर्जा रिसर्च में होगा.

एआई में मदद

    Willow AI मॉडल को तेजी से ट्रेन करने में मदद करेगा, क्योंकि यह डाटा प्रोसेसिंग को तेजी से करता है.

क्यूबिट्स और परफॉर्मेंस

    Willow में 105 क्यूबिट्स हैं, जो क्वांटम एरर करेक्शन और रैंडम सर्किट सैंपलिंग में बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रहे हैं.

More Stories