EMI पर खरीदना है फोन? गांठ बांध लें ये बातें, नहीं तो…!


Shilpa Srivastava
21 Nov 2024

लंबी अवधि से बचें

    लंबे समय तक EMI पर स्मार्टफोन लेने से आपको ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ता है. जितनी छोटी अवधि में चुकता करेंगे, उतना कम ब्याज लगेगा.

बेस्ट डील का इंतजार करें

    स्मार्टफोन खरीदने से पहले बेस्ट डील का इंतजार करें, जैसे त्योहारों पर या सेल्स में नो कॉस्ट EMI ऑफर्स.

इंश्योरेंस जरूर लें

    नया फोन खरीदते वक्त उसका इंश्योरेंस कराना बेहद जरूरी है जिससे चोरी या डैमेज होने पर आपको EMI का भुगतान जारी रखना न पड़े.

EMI का सही चुनाव करें

    EMI की अवधि और राशि को अपनी क्षमता के अनुसार चुनें जिससे हर महीने का भुगतान आसानी से कर सकें.

आपकी क्रेडिट रेटिंग

    EMI लेने से पहले अपनी क्रेडिट रेटिंग चेक करें, क्योंकि खराब क्रेडिट स्कोर से आपको EMI का आवेदन करने में परेशानी हो सकती है.

लोन फीस और ब्याज का ध्यान रखें

    EMI प्लान के साथ जुड़ी सभी फीस और ब्याज को ध्यान से पढ़ें जिससे आपको पूरी जानकारी हो कि आपको कितना ज्यादा भुगतान करना होगा.

हिडेन कॉस्ट से बचें

    कई बार EMI कॉस्ट में हिडेन फीस जैसे प्रोसेसिंग फीस हो सकती है. यह सुनिश्चित करें कि आपको कोई बेकार का पैसा न देना पड़ रहा है.

स्मार्टफोन की कीमत पर ध्यान दें

    EMI पर स्मार्टफोन लेने से पहले उसकी कीमत की तुलना करें और देखें कि क्या यह आपके बजट में फिट बैठता है.

ऑनलाइन बनाम ऑफलाइन खरीदारी

    EMI पर खरीदारी करने से पहले यह जांचें कि क्या ऑनलाइन खरीदने पर आपको कोई बेहतर डील मिल रही है, क्योंकि कई बार ऑनलाइन खरीदारी में अतिरिक्त डिस्काउंट्स होते हैं.

More Stories