नए साल से पहले Jio का बड़ा धमाका, 200 दिन तक मिलेगा ये फायदा
Shilpa Srivastava
12 Dec 2024
क्या है कीमत
कंपनी के इस नए प्लान की कीमत 2,025 रुपये है.
प्लान की वैधता
इस प्लान की वैधता 200 दिन तक रहेगी.
अनलिमिटेड कॉल्स और एसएमएस
इस प्लानके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और एसएमएस की सुविधा मिलेगी.
डाटा लाभ
4G नेटवर्क पर प्रतिदिन 2.5GB डाटा मिलेगा, कुल मिलाकर 500GB तक का डाटा उपलब्ध दिया जाएगा.
5G सपोर्ट
जहां 5G नेटवर्क उपलब्ध होगा, वहां ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ भी मिलेगा.
जियो ऐप्स की मेंबरशिप
इस प्लान के साथ यूजर्स को जियोटीवी, जियोसिनेमाज और जियोक्लाउड की मेंबरशिप भी दी जाएगी.
कूपन और डिस्काउंट
ग्राहकों को 2,150 रुपये तक के कूपन और डिस्काउंट मिलेंगे, जिनमें 500 रुपये का अजियो कूपन, 150 रुपये का स्विगी कूपन और 1,500 रुपये का ईजमाइट्रिप कूपन शामिल है.
ऑफर की वैधता
इस ऑफर का लाभ 11 दिसंबर 2024 से 11 जनवरी 2025 तक लिया जा सकता है.
जियो यूजर्स के लिए तोहफा
कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए नए साल से पहले तोहफा दिया है.