क्या है Waves App, जिसमें फ्री मिलेंगे टीवी शोज और मूवीज?
Shilpa Srivastava
25 Nov 2024
लॉन्च
प्रसार भारती ने अपना OTT प्लेटफॉर्म WAVES लॉन्च किया है, जो एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है.
लॉन्च डेट
इस प्लेटफॉर्म को वर्ल्ड टेलीविजन डे पर लॉन्च किया गया.
भाषा और कंटेंट
WAVES पर 10 भाषाओं में कंटेंट मिलेगा, जैसे हिंदी, इंग्लिश, बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तेलगू, तमिल, गुजराती, और पंजाबी.
जॉनर
प्लेटफॉर्म पर 10 अलग-अलग जॉनर के कंटेंट उपलब्ध होंगे.
स्पेशल फीचर्स
प्लेटफॉर्म पर वीडियो ऑन डिमांड, फ्री-टू-प्ले गेमिंग, 65 लाइव चैनल, लाइव टीवी स्ट्रीमिंग, रेडियो स्ट्रीमिंग, और ONDC के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा मिलेगी.
युवा क्रिएटर्स को बढ़ावा
WAVES युवा कंटेंट क्रिएटर्स को फीचर करेगा, जिन्हें नेशनल क्रिएटर अवार्ड मिलेगा.
पॉपुलर शो
Roll No. 52, Fauji 2.0, Kicking Balls, जैक्सन हॉल्ट, भारत का अमृत कलश और छोटा भीम जैसे पॉपुलर शो उपलब्ध होंगे.
फ्री और प्रीमियम कंटेंट
ज्यादातर कंटेंट फ्री होगा, लेकिन प्रीमियम कंटेंट के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी.
सब्सक्रिप्शन प्लान
प्लेटिनम प्लान की कीमत 999 रुपये प्रति वर्ष है, जबकि डायमंड प्लान 350 रुपये प्रति वर्ष का है.
वर्तमान सब्सक्रिप्शन ऑप्शन
डायमंड प्लान 85 रुपये में तीन महीने या 30 रुपये प्रति माह पर उपलब्ध है.