क्या 15 मार्च के बाद भी चलेगा Paytm Wallet? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब


Shilpa Srivastava
23 Feb 2024

15 मार्च के बाद कैसे होगा काम

    Paytm 15 मार्च के बाद कैसे काम करेगा, इसकी जानकारी पेटीएम ने अपनी वेबसाइट पर दी है.

रिचार्ज और बिल पेमेंट

    पेटीएम से रिचार्ज और बिल पेमेंट किया जा सकेगा. इसके लिए पेटीएम पर ऑथराइज्ड बैंक को एड करना होगा.

पेटीएम सर्विस

    पेटीएम क्यूआर, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन पहले की तरह ही काम करेंगी.

पेटीएम पेमेंट बैंक वॉलेट

    बैलेंस रहने तक पेमेंट बैंक वॉलेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा. 15 मार्च के बाद डिपॉजिट नहीं किया जा सकेगा.

FASTag और NCMC कार्ड

    पेमेंट्स बैंक वाले FASTag और NCMC कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन 15 मार्च के बाद डिपॉजिट नहीं किया जा सकेगा.

फंड्स की सेफ्टी

    यूजर का बैलेंस एकदम सुरक्षित रहेगा. 15 मार्च के बाद कोई डिपॉजिट या क्रेडिट ट्रांजेक्शन नहीं की जा सकेगी.

UPI सर्विस

    UPI सर्विस को बिना किसी रुकावट के इस्तेमाल किया जा सकेगा.

FASTag/NCMC कार्ड रिफंड

    FASTag/NCMC कार्ड का 15 मार्च के बाद रिफंड प्रोसेस किया जा सकता है या तो मौजूदा बैलेंस इस्तेमाल करें या रिफंड करा सकते हैं.

डेडलाइन के बाद विड्रॉल

    वैसे तो 15 मार्च के बाद बैंक में बचे बैलेंस को विड्रॉ किया जा सकेगा. सलाह यही दी जाती है कि डेडलाइन से पहले ही विड्रॉल कर लें.

More Stories