कछुए की चाल से चार्ज होता है आपका iPhone? फटाफट करें ये काम
Shilpa Srivastava
23 Nov 2024
iPhone की स्लो चार्जिंग समस्या
iPhone यूजर्स को अक्सर चार्जिंग धीमी होने की समस्या होती है, जो कई बार निराशाजनक हो सकती है.
MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग
वायरलेस चार्जिंग के लिए MagSafe चार्जर या Qi2-सर्टिफाइड चार्जर का चुनाव करें, जो तेज चार्जिंग सुनिश्चित करता है.
USB-C Power Delivery चार्जर
iPhone 15 और उससे नए मॉडल्स के लिए USB-C Power डिलीवरी चार्जर और USB-C केबल का इस्तेमाल करें, जो तेज और सुरक्षित चार्जिंग प्रदान करते हैं.
iPhone 14 और पुराने मॉडल्स
iPhone 14 और उससे पुराने मॉडल्स के लिए USB-C टू लाइटनिंग केबल का इस्तेमाल करना बेहतर है.
वायर्ड चार्जर की वॉटेज
वायर्ड चार्जर 7.5W से कम होने पर चार्जिंग स्पीड धीमी हो जाती है, इसलिए हाई वॉटेज वाला चार्जर चुनें.
गेम्स और ऐप्स के प्रभाव
गेम्स, कैमरा एप्स या हाई क्वालिटी वाले वीडियो स्ट्रीमिंग से चार्जिंग स्पीड पर असर पड़ सकता है.
चार्जिंग के दौरान ब्राइटनेस
चार्जिंग करते समय फोन की स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें जिससे चार्जिंग स्पीड पर नेगेटिव इफेक्ट न पड़े.
वायरलेस चार्जर की वॉटेज
अगर वायरलेस चार्जर 10W से कम हो, तो चार्जिंग धीमी हो सकती है. बेहतर वॉटेज के लिए MagSafe या Qi2 चार्जर का इस्तेमाल करें.
Apple-सर्टिफाइड चार्जर
अच्छी चार्जिंग के लिए Apple-सर्टिफाइड या MFi सर्टिफाइड चार्जर का इस्तेमाल करें. यह आपके iPhone की चार्जिंग को ज्यादा इफेक्टिव बनाएगा.